फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janakpuri Declared No-Hoarding Zone, Only Digital Advertisements Allowed

जनकपुरी में नहीं लगेंगे होर्डिंग: सड़क किनारे से हटेंगे अतिक्रमण, सिर्फ डिजिटल विज्ञापन चलेंगे

Sat, 26 Sep 2026 01:13 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 26 Sep 2026 01:13 PM IST
सार

जनकपुरी आयोजन से 10 दिन पहले नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने क्षेत्र का निरीक्षण कर इसे नो-होर्डिंग जोन घोषित किया है। अब यहां केवल डिजिटल विज्ञापन चल सकेंगे, जबकि अनधिकृत होर्डिंग और सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
Janakpuri Declared No-Hoarding Zone, Only Digital Advertisements Allowed
जनकपुरी का निरीक्षण करते नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनकपुरी आयोजन में महज 10 दिन बाकी हैं। ऐसे में शुक्रवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने जनकपुरी क्षेत्र का निरीक्षण कर सड़क, सफाई, प्रकाश और सीवर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जनकपुरी को नो होर्डिंग जोन घोषित किया और केवल डिजिटल विज्ञापनों को चलाने की अनुमति दी है।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह के अनधिकृत होर्डिंग या विज्ञापन नहीं लगाए जाएंगे। नगर आयुक्त ने पुरुषोत्तम दास अस्पताल रोड का निरीक्षण किया। यहां सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सड़क पर यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमण और अव्यवस्थित सामग्री को हटाया जाए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा ने सफाई व्यवस्था की जानकारी दी। नगर आयुक्त ने आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में नियमित सफाई, कूड़ा उठान तथा पर्याप्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed