फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janakpuri: 200 workers will keep an eye on every inch of the 6 sectors

जनकपुरी: 6 सेक्टर में 200 कार्यकर्ता रखेंगे चप्पे-चप्पे पर नजर

Sat, 13 Sep 2025 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Janakpuri: 200 workers will keep an eye on every inch of the 6 sectors
आगरा। जनकपुरी महोत्सव में लाखों लोगों के भीड़ आने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महोत्सव आयोजन समिति ने सुरक्षा की विस्तृत योजना बनाई है। पूरे जनकपुरी क्षेत्र को 6 सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर में 25 से 35 कार्यकर्ताओं की टीम लगाई गई है। सभी टीमें वॉकी-टाकी के माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में रहेंगी। शुक्रवार को जनकपुरी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था में तैनात स्वयं सेवकों के सुरक्षा कार्ड (पहचान पत्र) का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक और राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने सुरक्षा प्रमुख शशांक तिवारी और उनकी टीम के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था संबंधी रणनीति को अंतिम रूप दिया। शशांक तिवारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पूरे क्षेत्र को 6 सेक्टरों में बांंटा गया है। इनमें एबीसीडी ब्लॉक के मार्ग, कमला नगर मेन रोड और जनक महल शामिल है। प्रत्येक सेक्टर में 25 कार्यकर्ताओं की टीम के साथ एक सेक्टर प्रभारी और दो सह प्रभारी मौजूद रहेंगे। सभी सेक्टर पर एक कोऑर्डिनेटर की व्यवस्था रहेगी। सभी लोग आपस में वॉकी टॉकी से संपर्क में रहेंगे। सभी सेक्टर प्रभारी प्रत्येक घंटे सेक्टर कोऑर्डिनेटर को अपने समूह की सेल्फी भेजेंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सुरक्षा में लगे सभी कार्यकर्ता अपनी जगह पर मुस्तैद हैं। कुल 200 युवाओं की टीम एक जैसी टी-शर्ट पहने हुए सुरक्षा व्यवस्था में रहेगी। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था में लगे युवाओं के लिए एक सुरक्षा कार्ड (पहचान पत्र) भी तैयार किया गया है, जिससे सुरक्षा में लगे स्वयंसेवकों को भीड़ में भी पहचाना जा सके।
विज्ञापन

बैठक में समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, सुरक्षा, सह प्रमुख मयंक पाठक एवं गौरव परमार, सुरक्षा टीम के कोऑर्डिनेटर यशपाल ठाकुर, सेक्टर प्रभारी आलोक वैष्णव, राहुल कुशवाह, मोनू भारती, मोहित शर्मा, रितिक, सह प्रभारी नारायण चतुर्वेदी, आशीष शर्मा, आकाश राठौर, गोपी माहौर, रंजीत राठौर, मनीष कुशवाह, राजू, सचिन, युवराज सिंह और राहुल कुशवाह, डोला (झांकी) सुरक्षा प्रमुख विनोद परमार, गौरव तिवारी और ब्रजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर दिन के लिए बनाए गए हैं अलग रंग के कार्ड
मिथिला महल परिसर में करीब 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। ऐसे में आयोजन समिति हर रोज 1000 वीवीआईपी और वीआईपी पास ही जारी करेगी। हर दिन के लिए अलग रंग का कार्ड तैयार किया गया है। 17 सितंबर को हरे रंग का, 18 को बैंगनी, 19 को नारंगी और 20 को फिर से हरे रंग का पास जारी किया जाएगा। इससे व्यवस्था संचालन में सुविधा रहेगी। एक दिन के कार्ड से अगले दिन प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed