फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jammer engaged in Central Jail, will not now mobile

सेंट्रल जेल में लगे जैमर, अब नहीं चलेगा मोबाइल

Mon, 05 Dec 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Jammer engaged in Central Jail, will not now mobile
मोबाइल जैम करने के लिए जेल में लगाए गए हैं 11 टॉवर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सेंट्रल जेल में जैमर लगाने का काम पूरा हो गया है। इसके लिए 11 मोबाइल टॉवर लगाए गए हैं। जैमर की जद में जेल का पूरा परिसर रखा गया है। अब कहीं भी मोबाइल फोन काम नहीं करेगा। साथ ही सुरक्षा के लिए कुछ और कदम उठाए गए हैं। मेटल डिटेक्टर मशीन बढ़ा दी गई है। अधिकारी रात में गश्त भी कर रहे हैं। यह सारी कवायद भोपाल और पंजाब की जेल ब्रेक की घटना के बाद की गई है।
विज्ञापन

इनमें सिर्फ जैमर लगाने का काम पहले से चल रहा था। यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड को इसका ठेका दिया गया था। हालांकि कुछ समय से जेल में मोबाइल के इस्तेमाल की शिकायतें नहीं आई। इससे पहले ऐसे मामले आते रहते थे। एक बार तो मोबाइल को लेकर हंगामा भी हुआ था।
विज्ञापन

वैसे कारागार विभाग ने सभी जेलों में मोबाइल जैमर लगाने की योजना बनाई गई है। पहले चरण में कुछ जेलों को लिया गया है। इनमें आगरा सेंट्रल जेल भी शामिल है। इसके अतिरिक्त ही गेट पर मोबाइल डिटेक्टर मशीन लगाई गई है। गेट के अंदर जाने पर एक और मशीन से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब और मध्य प्रदेश में जेल ब्रेक की घटना केबाद डीआईजी जेल शरद कुलश्रेष्ठ और जेल अधीक्षक एसएचएम रिजवी ने सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। वाच टावर पर तैनात कर्मियों को अलर्ट किया गया। रात में अधिकारी भी गश्त कर रहे हैं। इस जेल में दो हजार कैदी हैं।

जिला जेल में शुरू नहीं हुआ काम
सेंट्रल जेल में जैमर लगाने का काम पूरा हो गया। जबकि जिला जेल में काम शुरू भी नहीं हो पाया है। यहां मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की शिकायतें कई बार आ चुकी हैं। इसी जेल के दो कैदी पेशी के दौरान कचहरी से भाग चुके हैं। इसकेबावजूद यहां जैमर लगाने पर शासन देरी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed