{"_id":"67bb00802075999dde0cc41d","slug":"jam-at-inner-ring-road-toll-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: इनर रिंग रोड टोल प्लाजा पर लगा जाम, महाकुंभ से लाैट रहे वाहनों की लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: इनर रिंग रोड टोल प्लाजा पर लगा जाम, महाकुंभ से लाैट रहे वाहनों की लगी कतार
Sun, 23 Feb 2025 04:33 PM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 23 Feb 2025 04:33 PM IST
सार
यमुना एक्सप्रेस-वे पर इनर रिंग रोड टोल प्लाजा पर लंबा जाम लग गया। घंटों वाहन जाम में फंसे रहे। ऐसे में वाहन चालकाें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
टोल पर लगी वाहनों की कतार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
महाकुंभ से लाैटने वाले श्रद्धालुओं के चलते यमुना एक्सप्रेस-वे पर इनर रिंग रोड टोल पर लंबा जाम लग गया। घंटों वाहन जाम में फंसे रहे। ऐसे में बच्चों को अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ा। महाकुंभ जाने के साथ ही वहां से आने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला भी जारी है। वाहनों के अधिक दबाव के चलते एक्सप्रेस-वे के इनर रिंग रोड टोल प्लाजा पर रविवार को जाम लग गया। यहां घंटों यही स्थिति रही। वाहनों में बैठे लोग परेशान हो गए।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार को शाम चार बजे से रात 10 बजे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। फतेहाबाद टोल पर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही। इनमें महाकुंभ से लौटने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही आगरा आने वाले लोग भी थे। इसका असर फतेहाबाद रोड पर भी पड़ा। रमाडा प्लाजा से ताजगंज तक वाहन जाम में फंसे रहे।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शाम को ज्यादातर गाड़ियां प्रयागराज से लौट रही थीं। शाम से देर रात तक 40 हजार से ज्यादा वाहनों के गुजरने से वाहनों की लंबी कतार लगी रही। असर फतेहाबाद रोड से रमाडा की ओर आने वाले पर्यटकों के वाहनों पर भी पड़ा।
विज्ञापन
आगरा भ्रमण करके लौटने वाले भी इनर रिंग रोड प्लाजा पर फंस गए। यहां भी घंटों जाम लगा रहा। रमाडा प्लाजा से मेट्रो स्टेशन ताज ईस्ट गेट तक शाम से रात 9 बजे तक गाड़ियां फंसी रहीं। शादियों के कारण भी फतेहाबाद रोड पर जाम की स्थिति रही। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के टोल प्रबंधक कृष्णा जुरेल ने बताया कि 24 घंटे में 50 हजार के करीब वाहनों के गुजरने के कारण जाम की समस्या बनी रही।
दो घंटे तक फंसे रहे
दिल्ली के रामपाल सिंह परिवार सहित फतेहाबाद रोड पर जाम में फंस गए। उन्होंने बताया कि वह महाकुंभ से लौट रहे थे। फतेहाबाद टोल से निकलने में दो घंटे लग गए। अन्य श्रद्धालुओं ने भी बताया कि फतेहाबाद से इनर रिंग रोड तक जाम से जूझना पड़ा।
गायक पीयूष मिश्रा भी जाम में फंसे
बाॅलीवुड कलाकार और गायक पीयूष मिश्रा भी आगरा के जाम में फंस गए। उनकी गाड़ी दिल्ली से आगरा की ओर आते वक्त फतेहाबाद रोड पर फंसी। इसके बाद वह होटल पहुंचे तो शिल्पग्राम तक पहुंचने में समय लग गया। उन्होंने मंच पर पहुंचकर कहा कि मुझे तो लगता था कि मुंबई में ही जाम लगता है, लेकिन आगरा में भी 600 मीटर का रास्ता तय करने में घंटों लग गए।