{"_id":"6517a67279be53ab22031b40","slug":"jalkal-general-manager-was-misbehaved-in-his-own-office-agra-up-news-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलकल महाप्रबंधक से अभद्रता: कार्यालय में खलासी ने की ऐसी हरकत, उड़े अधिकारी के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलकल महाप्रबंधक से अभद्रता: कार्यालय में खलासी ने की ऐसी हरकत, उड़े अधिकारी के होश
Sat, 30 Sep 2023 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 30 Sep 2023 10:09 AM IST
सार
जलकल महाप्रबंधक से उनके ही दफ्तर में अभद्रता की गई। आरोपी कोई और नहीं बल्कि ताजगंज जोन कार्यालय में तैनात एक खलासी है। आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
आगरा के जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने ताजगंज जोन कार्यालय में तैनात खलासी अवधेश शुक्ला के खिलाफ थाना छत्ता में तहरीर दी है। अवधेश पर दफ्तर में घुसकर गालीगलौज करने, हमला करने की नीयत से बर्ताव करने के आरोप हैं।
विज्ञापन
ये है आरोप
जीएम कुलदीप सिंह का आरोप है कि अवधेश ने शुक्रवार को उनके दफ्तर में घुसकर अभद्रता और गालीगलौज की। कर्मचारियों ने बीचबचाव किया और उसे बाहर निकाला। वह दरवाजे को धक्का देकर दोबारा घुस आया, उसकी नीयत हमला करने की थी। सूचना पर पुलिसकर्मी आए और आरोपी को पकड़ कर ले गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आगरा: एक साथ तीन युवकों की मौत, यमुना से 20 घंटे बाद मिलीं लाशें; मच गई चीत्कार
विज्ञापन
पहले भी की ऐसी हरकत
यह कर्मचारी पहले भी अवर अभियंता अनूप सूद को धमकी दे चुका है। उसे निलंबित किया गया था। दफ्तर के वीडियो फुटेज और कार्यालय परिसर के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें - तंत्र-मंत्र: सोने के जेवर बने लकड़ी के मोती और ताबीज, तांत्रिक की हरकत से उड़े घरवालों के होश; फिर ये हुआ