{"_id":"5de9467b8ebc3e55037df2c3","slug":"jal-bharav-mainpuri-news-agr418659369","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची गलियां और जलभराव है वार्ड सौतियाना की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची गलियां और जलभराव है वार्ड सौतियाना की पहचान
विज्ञापन
शहर के वार्ड सौतियाना में खाली प्लॉट में हुआ जलभराव
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नगर पालिका के वार्ड नंबर 16 सौतियाना के लोग पालिका का अनदेखी का शिकार हैं। वार्ड में शामिल विभिन्न मोहल्लों की कच्ची गलियों का निर्माण न होने के कारण खाली प्लाट व गलियों में जलभराव हो रहा है।
वार्ड सौतियाना पुराना वार्ड है लेकिन हाल ही में इसमें कुछ नई आबादी वाले मोहल्लों को जोड़ा गया है जिसके चलते यहां समस्याओं का अंबार है। इस वार्ड में सबसे अधिक समस्या कच्ची गलियों की है। हर मोहल्ले में 10 से 15 गलियां कच्ची हैं।
सभासद की मानें तो वार्ड में करीब 100 गलियां कच्ची हैं। गलियां और नालियां न होने के कारण जलभराव की समस्या है। जलभराव के चलते गंदगी भी फैल रही है जिसके चलते बीमारियां भी पनप रही हैं। कई बार मोहल्ले के लोगों ने गलियों के निर्माण के लिए नगर पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखा लेकिन आज तक उस पर कोई कार्य ही नहीं किया गया।
विज्ञापन
जिससे मोहल्लों के लोगों में नाराजगी फैल रही है। मोहल्ले में पेयजल संकट भी है। टंकी से पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है तो वहीं हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं।
ये मोहल्ले हैं शामिल
-सौतियाना
-चांदेश्वर रोड
-गोपाल नगर
-आंबेडकर नगर
-मोहन नगर
-नगला ताल
-पीपराघाट रोड
-गणेश नगर
मोहल्ले के लोग कहने के लिए शहर में रह रहे हैं। लेकिन गली का निर्माण न होने के कारण ऐसा लगा रहा है कि वह नारकीय जीवन जी रहे हों।
अमर सिंह राजपूत
कई बार गलियों के निर्माण के लिए शिकायती पत्र दिए गए। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिर कम समस्याओं से निजात मिलेगी।
मूलचंद
वार्ड के लोगों को पीने के पानी के संकट से भी जूझना पड़ रहा है। वार्ड के लोगों के लिए पानी की टंकी बनाई गई है लेकिन अभी तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है।
रजत कुमार
मोहल्ले में जलभराव के कारण बीमारियां फैल रही हैं। नगर पालिका फॉगिंग करने तक नहीं पहुंच रही है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शशी कुमारी
वार्ड में कच्ची गली और पेयजल संकट की समस्या है। 150 में से करीब 40 हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। जिस संबंध में कई बार लिखित में शिकायत की गई है। लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
संजय कुमार सभासद
वार्ड के लोगों को शीघ्र ही समस्याओं से निजात दिलाई जाएगी। कुछ स्थानों के लिए सड़क प्रस्तावित है। शीघ्र ही लोगों को सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा।
लालचंद भारती ईओ