{"_id":"5fd26a138ebc3e3ba24da88f","slug":"jal-bharav-kasganj-news-agr4714349132","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत संग आफत- 10 दिन बाद मिली जलभराव से मुक्ति, पुलिया निर्माण में जुटे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत संग आफत- 10 दिन बाद मिली जलभराव से मुक्ति, पुलिया निर्माण में जुटे कर्मचारी
कासगंज। कासगंज-बरेली मार्ग पर बिलराम गेट क्षेत्र में मोहल्ला हुलका के लोगों को दस दिन बाद जलभराव की समस्या से मुक्ति मिली है। पुलिया निर्माण के काम में जुटे पीडब्ल्यूडी और पालिका के कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी काम जारी रखा। वहीं पुराने नाले की खोदाई हो जाने से बस्तियों का जमा पानी निकल गया है। इधर दूसरे दिन कासगंज-बरेली मार्ग सोरों गेट से बस स्टैंड तक बंद रहा। यातायात डायवर्ट रहने से बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जहां एक ओर जलभराव से मुक्ति मिल जाने से मोहल्ला हुलका, धान मिल रोड, बिलराम गेट क्षेत्र के लोगों ने राहत महसूस की है। वहीं दूसरी तरफ जाम की समस्या के कारण लोगों को आफत झेलनी पड़ी। बुधवार के बंद कासगंज-बरेली मार्ग पर सोरों गेट से बस स्टैंड तक आवागमन पूरी तरह बंद है। वाहनों को सोरों गेट मुख्य बाजार एवं सिटी रोड से निकाला गया तो सहावर गेट इलाके में जाम के हालात रहे। वहीं बस स्टैंड से वाहनों को नदरई गेट, मालगोदाम चौराहे से निकाला गया। इसके अलावा बड़े वाहनों को दूसरे दिन भी कैनाल बाईपास से निकाला गया। सोरों गेट से बस स्टैंड तक कासगंज-बरेली मुख्य मार्ग बंद रहने के कारण वाहनों का दबाव बाजारों में अधिक रहा और जगह-जगह जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।