फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jaipur-Agra Alliance Air flight will start from July 16

फिर से शुरू हो रही है जयपुर-आगरा फ्लाइट, इस बार उड़ान का समय बदला

Sun, 08 Jul 2018 08:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 08 Jul 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
Jaipur-Agra Alliance Air flight will start from July 16
प्रतीकात्मक तस्वीर
एलायंस एयर की जयपुर-आगरा उड़ान 16 जुलाई से फिर से शुरू होने वाली है। चार महीने तक बंद रहने के बाद एलाइंस एयर ने जयपुर-आगरा फ्लाइट का समय भी बदलकर सुबह कर दिया है। अब यह सप्ताह में तीन की जगह चार दिन आएगी। इस रूट पर छोटे विमान की जगह एटीआर-72 उड़ान भरेगा।
विज्ञापन


एलायंस एयर ने दिसंबर से फरवरी तक जयपुर आगरा के बीच सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट चलाई थी, लेकिन जयपुर हवाई अड्डे के अपग्रेडेशन के कारण एक महीने के लिए यह उड़ान स्थगित की गई थी, लेकिन विमानों की कमी के कारण उड़ान का इंतजार चार महीने तक हो गया। 
विज्ञापन


एलाइंस एयर अधिकारियों के मुताबिक एकदम नए सिरे से यह फ्लाइट यात्रियों के बीच होगी। जयपुर से यह 6.50 पर उड़ान भरेगी और आठ बजे आगरा पहुंचेगी। आगरा से सुबह 8.30 बजे उड़ान भरकर 9.30 बजे जयपुर हवाई अड्डे पहुंचेगी। पहले यह दोपहर में आया-जाया करती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह में चार दिन भरेगी उड़ान

इस बार यह सप्ताह में तीन की जगह चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को आएगी। एलाइंस एयर ने एटीआर-72 विमान इस रूट पर लगाया है, जबकि पूर्व में एटीआर-48 ही संचालित किया गया था। तीन महीने तक यात्रियों की संख्या अच्छी होने और ज्यादातर सीटें फुल होने के कारण एलाइंस एयर ने बड़ा विमान इस रूट पर लगाया है। 

एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर ने बताया कि 16 जुलाई से जयपुर आगरा के बीच उड़ान सेवा फिर बहाल हो जाएगी। दिल्ली को इस रूट से हटा दिया गया है। अब जयपुर इस उड़ान का बेस होगा। उड़ान का समय सुबह होने से पर्यटकों के लिए काफी अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed