{"_id":"5b0e57724f1c1baf6e8b5591","slug":"jaipur-agra-airlines-service-could-not-start","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"3 माह बाद भी शुरू न हो सकी जयपुर-आगरा की उड़ान, इस वजह से की गई थी बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 माह बाद भी शुरू न हो सकी जयपुर-आगरा की उड़ान, इस वजह से की गई थी बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 30 May 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
flight
पिंकसिटी जयपुर और मोहब्बत के शहर आगरा के बीच एलायंस एयर ने दिसंबर में हवाई उड़ान शुरू की तो ढाई महीने तक हर उड़ान फुल रही, लेकिन अब तीन महीने से जयपुर-आगरा उड़ान बंद हो चुकी है।
कब शुरू होगी, इसकी जानकारी एलायंस एयर को भी नहीं है। गत आठ दिसंबर को एलायंस एयर की जयपुर आगरा उड़ान को प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी और एससी आयोग अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया ने शुरू कराया था।
लेकिन एक मार्च को यह बंद कर दी गई। जयपुर में हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण के लिए कई रूट की उड़ान बंद की गई थी। 23 मार्च से आगरा के लिए उड़ान शुरू की जानी थी।
विज्ञापन
मई बीतने को है, लेकिन अब तक सेवा शुरू करने की जानकारी अधिकारियों को नहीं है। सप्ताह में तीन दिन जयपुर- आगरा उड़ान चली, जिसमें हर दिन यात्रियों की संख्या पूरी रही। दो बार कंपनी को बड़ा विमान चलाना पड़ा।

Trending Videos
एयरपोर्ट अथारिटी की निदेशक कुसुम दास का कहना है कि एलायंस एयर ने जयपुर-आगरा के बीच उड़ान के लिए सुबह सात से 7.30 बजे तक के समय की मांग की है। सेवा कब शुरू होगी, इसकी जानकारी नहीं दी गई है
उडे़ देश का आम नागरिक (उड़ान) योजना के तहत दिल्ली- आगरा के बीच सस्ती हवाई सेवा शुरू करने के लिए डेक्कन चार्टर को चुना गया था।
डेक्कन चार्टर की नहीं होगी उड़ानइस रूट पर डेक्कन चार्टर को पिछले साल आठ मई से उड़ान शुरू करनी थी, लेकिन कंपनी ने चार बार समय मांगा। जुलाई के बाद अगस्त, फिर अक्तूबर और जनवरी, लेकिन अब तक कंपनी विमान सेवा शुरू नहीं कर सकी।
एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारियों के मुताबिक डेक्कन चार्टर के पास विमान ही नहीं हैं। ऐसे में दिल्ली-आगरा के बीच उड़ान शुरू होना मुश्किल ही है।