फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jainmuni, maharaj, vihar, firozabad

जो मूर्ति विराजमान करता है उसका कल्याण होता है: वसुनंदी

Sat, 22 Feb 2020 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
jainmuni, maharaj, vihar, firozabad
टूंडला के मोहम्मदाबाद में मंगल प्रवेश करते जैनमुनि वसुनंदी महाराज - फोटो : TUNDLA
टूंडला। श्री108 आचार्य वसुनंदी महाराज ससंघ ने कहा कि जो मूर्ति विराज मान करते हैं, उनका कल्याण होता है। मुनिश्री टूंडला से आगरा के लिए शनिवार को विहार कर गए। इससे पूर्व मोहम्मदाबाद में उनका पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। समाज के महिला पुरुष व जिनवाणी ग्रुप एवं गुरुनंदनी की सदस्य सिर पर कलश व हाथ में आरती की थाली व जैनध्वज लेकर चल रही थीं।
विज्ञापन

आचार्य श्री का विहार जुलूस बड़े चौराहे से शुरू हुआ जो सर्विस लेन होते हुए मोहम्मदाबाद पहुंचा। आचार्य श्री का मोहम्मदाबाद में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद आचार्य श्री ने मंदिर के दर्शन किए और वहां नवनिर्मित वेदियों पर जिन विम्ब स्थापित करने की बात कही। जिस पर दो मूर्तियां मुनिसुब्रतनाथ भगवान और अजितनाथ भगवान की स्थापित करने के लिए समाज के अजय कुमार ने एक मूर्ति अजितनाथ भगवान की मूर्ति विराजमान करने का वचन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाकी एक मूर्ति मुनिसुब्रतनाथ की संपूर्ण जैन समाज के सहयोग से विराजमान की जाएगी। समाज के कई लोगों ने अपने नाम कमेटी को दिए। इस दौरान अनिल जैन, राजू, पंकज जैन, संदीप जैन, चंदू जैन, गद्दू जैन, आशू जैन, गोपाल जैन, अरविंद जैन, गुड्डा जैन, गुल्लू जैन, देवसेन जैन, गुंजन जैन, अर्चना जैन, सीमा जैन, पूनम जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed