फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jain, MD, the company won the GT

एमडी जैन, जीटी कंपनी ने अपने मुकाबले जीते

Sat, 30 Jan 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 30 Jan 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
Jain, MD, the company won the GT
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कुलदीप नारायण बास्केटबाल टूर्नामेंट में शुक्रवार को आखिरी लीग मुकाबले खेले गए। इसमें एमडी जैन, जीटी कंपनी, भारतीय विद्यापीठ ने अपने मुकाबले जीतकर अंकों के आधार पर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ब्रदर्स क्लब पहले से सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है।
विज्ञापन

पहले मैच में शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की टीम ने पीएसी की टीम को 20-11 के अंतर से हराया। दूसरे मैच में एमडी जैन इंटर कालेज ने सेंट एंड्रूज स्कूल, शमसाबाद को 38-20 के अंतर से पराजित किया। तीसरे मैच में भारतीय विद्यापीठ ने शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को 47-35 से हराया। चौथा मैच जीटी कंपनी और सेंट एंड्रूज स्कूल, कमला नगर के बीच खेला गया। मुकाबला एकतरफा रहा, जीटी कंपनी के 30 अंकों के मुकाबले में सेंट एंड्रूज की टीम एक अंक भी नहीं जुटा सकी। पांचवें मैच में होलजी पब्लिक स्कूल ने एपीएस को पराजित किया। निर्णायकों में माइकल जोसेफ, राजवीर सिंह, सचिन दत्त जोशी, परमजीत सिंह, श्यामवीर सिंह रहे। शनिवार शाम पांच बजे से सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed