{"_id":"0219c4941e1b489811d1551ae92b7eab","slug":"jail-if-polythene-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पालीथिन मिली तो होगी जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पालीथिन मिली तो होगी जेल
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 21 Jan 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालीथिन प्रतिबंध लगने के साथ ही नगर निगम ने कार्यवाही शुरू कर दी है। बुधवार को नगर निगम कर्मचारियों ने शहर में कई स्थानों पर चेतावनी भरे पोस्टर चस्पा किए और लोगों को कपड़े के थैले साथ रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
नगर आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पहले आगरा शहर में नगर निगम की ओर से अभियान चलाया जा रहा था, लेकिन अब पूरे प्रदेश में पालीथिन पर प्रतिबंध लग गया है। अब यदि कोई पालीथिन बेचता या उसका भंडारण, निर्माण, प्रयोग करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। यदि जरूरी हुई तो मुकदमा दर्ज कर जेल भी भेजा जा सकता है। इसके लिए नगर निगम, प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी अधिकृत होंगे। उन्होंने बताया कि नगर निगम 22 जनवरी से व्यापक अभियान चलाएगा। निगम के कर्मचारियों ने बुधवार को भी शहर के विभिन्न स्थानों पर चेतावनी के पोस्टर चस्पा किए हैं। लोगों को पालीथिन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक भी किया है। लोगों से अपील की है कि वे कपड़े का थैला लेकर चलें। दुकानदार भी पालीथिन न रखें।