फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jahreela paudha

कासगंज : जंगली जहरीले पौधे की फली खाने से दो सगी बहनों की मौत

Mon, 17 Oct 2022 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
jahreela paudha
वह जंगली पौधा जिसकी फली के सेवन से दो सगी बहनों की मौत हो गई । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। काली नदी के समीपवर्ती गांव अल्लीपुर में दो दिन पहले सड़क किनारे जंगली जहरीले पौधे की फली दो सगी बहनों ने खेलते खेलते खा लीं। फली खाने के बाद बहनों की तबीयत खराब होने लगी। बालिकाओं ने परिजनों से पेट दर्द की शिकायत की। पूछने पर इन्होेंने फली खाने की बात बताई। परिवार के लोग इन्हें निजी चिकित्सकों के यहां लेकर पहुंचे। चिकित्सकों की सलाह पर दोनों बालिकाओं को अलीगढ़ ले जाया जाने लगा। तभी छोटी मासूम बालिका की मौत हो गई। दूसरी बालिका का अलीगढ़ में इलाज चल रहा था। यहां उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया गया कि अल्लीपुर गांव के नौबत सिंह की दो पुत्रियां अनुष्का (4) एवं प्राची (7) सड़क के किनारे 15 अक्तूबर को सायं के समय खेल रही थीं। खेलते समय जंगली जहरीले पौधे की फलियां तोड़कर खा लीं। फली खाने के बाद दोनों बालिकाएं घर पहुंचीं। यहां तबीयत खराब होने लगी। परिवार के लोगों ने प्राची से खाने पीने के बारे में पूछा तो उसने फली खाने की बात बताई। यह सुनकर परिवार के लोग घबरा गए। परिजन दोनों बालिकाओं को लेकर शहर के निजी अस्पताल और चिकित्सकों के यहां पहुंचे। इन्होंने बालिकाओं को अलीगढ़ ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

परिवार के लोग दोनों बालिकाओं को लेकर जाने लगे। तभी अनुष्का की मौत हो गई। प्राची को परिजनों ने अलीगढ़ भर्ती कराया। यहां उसका इलाज चल रहा था। अलीगढ़ में इलाज के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई। बालिकाओं के पिता नौबत सिंह ने कहा कि जंगली पौधे की फली खाने से यह हादसा हो गया। दोनों बेटियों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सगी बहनों ने नकटलोटा पौधे की फलियां खाई थीं
सगी बहनों ने नकटलोटा पौधे की फलियां खाई थीं। जहरीला होने की वजह से जानवर भी इसे नहीं खाते हैं। यह सड़क किनारे खेतों में बरसात के समय अपने आप उग आता है। कृषि वैज्ञानिक कोमल जादौन ने बताया कि यह पौधा वनस्पति विज्ञान के लिहाज से सनाय, उसाय एवं सेन्ना के नाम से जाना जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसे नकटलोटा के नाम से जानते हैं। उन्होंने बताया कि यह जंगली पौधा अपने आप उग आता है। इसे हर जानवर नहीं खाता। केवल बकरी ही इस पौधे की 2-4 पत्ती खाती हैं। आयुर्वेदिक दवाओं में इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह पौधा जहरीला होता है। इसका ज्यादा सेवन मृत्यु का कारण बन सकता है। जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान ने भी इसे सनाय का पौधा बताया। उन्होंने कहा कि यह खरपतवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed