फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jagner incident One accused arrested By whose car were Manoj taken to the police post

जगनेर कांड: पुलिस ने उठाया था पति, पत्नी ने जहर खाकर दी जान, एक आरोपी गिरफ्तार; सवाल अब भी बाकी

Sun, 09 Apr 2023 09:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Apr 2023 09:10 AM IST
सार

जगनेर कांड में शनिवार की शाम को पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में रवि के अलावा विशाल का नाम भी लिया है।

विज्ञापन
jagner incident One accused arrested By whose car were Manoj taken to the police post
arrested demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के जगनेर की सरेंधी चौकी में युवक को थर्ड डिग्री देने और दहशत में उसकी पत्नी के आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस ने छठवें दिन बाद एक नामजद आरोपी काकी परमार को गिरफ्तार किया है। दूसरा आरोपी रवि पचौरी फरार है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। उधर, कई सवालों के जवाब मिलने अब भी बाकी हैं।

विज्ञापन


तीन अप्रैल को गांव नौनी निवासी मनोज शर्मा को पुलिस ने पकड़ा था। आरोप है कि सरेंधी चौकी पर ले जाकर उसे थर्ड डिग्री दी गई। उससे आईपीएल सट्टा कराना कबूल कराया गया। दो लाख रुपये की मांग की गई। पुलिस के गुर्गे रवि पचौरी ने पत्नी अनीता को फोन करके दो लाख रुपयों की मांग की। मनोज के एनकाउंटर की बात कही। इससे दहशत में आकर अनीता ने खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन


मामले में एक दरोगा और तीन सिपाहियों को निलंबित किया गया। सरेंधी के काकी परमार, रवि पचौरी व चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ। थानाध्यक्ष जगनेर अवनीत मान ने बताया कि काकी परमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में बताया कि रवि पचौरी के अलावा गांव का विशाल भी घटना में शामिल था। रवि पचौरी के कहने पर उसने और विशाल ने मनोज को बुलाया था। उससे वो दो लाख वसूलना चाहते थे। उसकी पिटाई की थी। रकम नहीं देने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। अब पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: शादी करने के लिए पीछे पड़ गया सिरफिरा, बोला- मेरी नहीं हुई, तो बिगाड़ दूंगा चेहरा

परिजनों के ये हैं सवाल

- रवि पचौरी और काकी परमार पुलिस के संपर्क में कैसे थे?
- मनोज ने चौकी में थर्ड डिग्री की बात कही है। पुलिसकर्मियों के मुकदमे में नाम क्यों नहीं बढ़ाए?
- जिस कार से चौकी पर ले जाया गया, वो किसकी थी?
- मनोज का आपराधिक इतिहास नहीं है तो उसे क्यों पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed