फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jagannath

जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर

Sun, 20 Sep 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 20 Sep 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
jagannath
भगवान जगन्नाथ के भव्य स्वरूप का दर्शन और उनके रथ को खींचने का सौभाग्य पाकर श्रद्धालुओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कोई रथ के आगे झाडू़ लगा रहा तो कोई पुष्प वर्षा कर रहा था। संकीर्तन और नृत्य करते हुए चले विदेशी श्रद्धालुओं की टोली हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।
विज्ञापन

आरती के बाद शाम चार बजे रावतपाड़ा तिराहे से भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। रस्सा खींचने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। प्रभु की एक झलक पाने को भक्त लालायित दिख रहे थे। यात्रा में शहर के साथ वृंदावन, कानपुर के अलावा विदेशों से श्रद्धालु आए हुए थे।
विज्ञापन

 रथ पर भगवान जगन्नाथ के साथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा विराजमान थी। रत्नों से सुसज्जित पोशाक पहनाकर उनका शृंगार किया गया। इस्कान वृंदावन के पुजारी हरि विजय दास, पंचगौड़ दास प्रभु और अंकुर प्रभु ने आरती की और छप्पन भोग अर्पित किए। भजन गायक गोविंद भार्गव, ओमप्रकाश अग्रवाल ने आरती की। महोत्सव समिति के बाकी सदस्यों ने भी आरती की। शंख ध्वनि के साथ यात्रा का शुभारंभ हो गया। भक्तों ने प्रभु के रथ को खींचना शुरू कर दिया। रथ यात्रा का संचालन हीरेन अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रथयात्रा में दो ऊंट, कैला मैया, हनुमान जी, मन:कामेश्वर नाथ, इस्कान के संस्थापक प्रभुपाद की झांकी थी। महिला मंडल की नृत्य प्रस्तुति भी दर्शनीय रही। यात्रा के शुभारंभ के दौरान मन:कामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी, जितेंद्र चौहान, बंटी ग्रोवर आदि मौजूद रहे। प्रखर गर्ग, शैलेश बंसल, अखिल मोहन मित्तल, गोपाल, अमित बंसल, संजय अग्रवाल, मनीष गर्ग, बाल किशोर वर्मा, विभू सिंघल, उमेश गुगलानी, उमेश तिवारी, विकास बंसल लडडू आदि व्यवस्था संभाल रहे थे। सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान भी यात्रा में शामिल हुईं।

यहां से होकर गुजरी रथयात्रा
आगरा। रथयात्रारावतपाड़ा, जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी, छत्ता बाजार, बांस दरवाजा, बेलनगंज, धूलियागंज, घटिया और मंडी सईद खां होते हुए संजय प्लेस स्थित स्काई टावर पार्किंग के पास समाप्त देर शाम समाप्त हुई। इन सभी बाजारों में बाजार कमेटी व अन्य संस्थाओं की ओर से रथ यात्रा का भव्य स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया।

ब्रजवधू बैंड आकर्षण का केंद्र रहा
आगरा। भगवान जगन्नाथ के रथ के साथ यात्रा का मुख्य आकर्षण ब्रजवधू बैंड रहा। गौरामनी के नेतृत्व में इस्कान से जुड़े विदेशी कलाकारों की मंडली संकीर्तन और नृत्य करते हुए चल रही थी। मंडली यूक्रेन, जर्मनी, उजबेकिस्तान आदि देशों से रुक्मिणी, नारायणी, गौरांगी, निकुंजा, राधेश्याम, गायत्री आदि शामिल रहे।

समापन पर भजन संध्या
आगरा। रथयात्रा संजय प्लेस पहुंचने के बाद विभिन्न संस्थाओं ने महाआरती की। इसके बाद राष्ट्रपति से पुरस्कृत श्रीकृष्ण बलराम म्यूजिक अकादमी, वृंदावन के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किए। देर शाम तक भगवान के भजनों पर लोग झूमते रहे। भंडारे का आयोजन किया गया।

बिजली के तारों ने किया परेशान
आगरा। भगवान जगन्नाथ के रथ की ऊंचाई अधिक थी। जबकि रावतपाड़ा, चिम्मन चौराहा, दरेसी, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज आदि बाजारों में बिजली के तार नीचे तक लटके हुए थे। रथ तारों में न फंस जाए इसलिए बिजली के तारों को उठाकर रथ को निकाला जा रहा था। बार-बार रथ को रोकना पड़ रहा था।


महोत्सव में आज
आगरा। मीडिया प्रभारी अशोक गोयल ने बताया कि महोत्सव की कड़ी में रविवार को शाम साढ़े सात बजे जीआईसी ग्राउंड, पंचकुइयां महाभोग और भजन संध्या का आयोजन होगा। भजन गायक गोविंद भार्गव प्रस्तुति देंगे।

---------------
टॉम क्रूज हो गए संकीर्तन के कायल: गौरामनी
आगरा। गौरामनी ने बातचीत में बताया कि पिछले दिनों वह कोलंबिया में थीं। यहां एक शहर में इस्कान के 55 मंदिर है। कार्यक्रम के दौरान अप्रत्याशित भीड़ जमा हुई। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद हालीवुड अभिनेता टॉम क्रूज आए और कहा कि संकीर्तन सुनने के बाद वह अपना बाकी कार्यक्रम भूल गए। गौरामनी ने कहा कि वृंदावन जैसी दुनिया में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि यमुना जी की सफाई जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed