{"_id":"65bc9578211334b3c003a5c5","slug":"jagadguru-rambhadracharya-s-health-suddenly-deteriorated-admitted-to-this-hospital-in-agra-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जगद्गुरु रामभद्राचार्य के फेफड़ों में संक्रमण, एयरलिफ्ट कर आगरा से जोशीमठ भेजे गए; साथ गई चिकित्सकीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जगद्गुरु रामभद्राचार्य के फेफड़ों में संक्रमण, एयरलिफ्ट कर आगरा से जोशीमठ भेजे गए; साथ गई चिकित्सकीय टीम
Fri, 02 Feb 2024 08:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 02 Feb 2024 08:25 PM IST
सार
रामभद्राचार्य महाराज को फेफड़ों में इंफेक्शन के कारण पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। डॉक्टर ने बताया कि उनकी हालत में सुधार है। अब एयरलिफ्ट कर उन्हें उत्तराखंड लेकर जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
जगद्गुरु रामभद्राचार्य के फेफड़ों में संक्रमण, एयरलिफ्ट कर आगरा से जोशीमठ भेजे गए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में श्रीराम कथा सुनाते वक्त तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य महाराज (74) की हालत बिगड़ गई। सांस लेने में परेशानी होने पर शुक्रवार की सुबह उन्हें आगरा में दिल्ली गेट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जांच कर डॉक्टरों ने निमोनिया से फेफड़ों में संक्रमण बताया है। हालत खतरे से बाहर है। एयरलिफ्ट कर उन्हें उत्तराखंड (जोशी मठ) लेकर जाने की तैयारी है। उनको चार साल पहले ओपन हार्ट सर्जरी हो चुकी है।
हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि उनको शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे भर्ती कराया गया था। उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जांच में निमोनिया, फेफड़ों में संक्रमण मिला। हृदय रोग विशेषज्ञ ने ईसीजी और ईको भी किया। इसकी रिपोर्ट सामान्य है। अभी उनको चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। हालत नियंत्रित है। सेवादार उनको एयरलिफ्ट कर उत्तराखंड लेकर जाने की तैयारी में है।

डाॅक्टर बोले- हालत ठीक
हाथरस से उनके साथ आए सेवादार नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हाथरस में अजय वार्ष्णेय के यहां 25 जनवरी से श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है। 1 फरवरी को उनकी तबियत हल्की से खराब हुई। उनको सर्दी लग गई थी, इसके चलते सुबह सांस लेने में परेशानी होते देख आगरा में भर्ती कराया है। इलाज के बाद अब डाॅक्टर हालत ठीक बता रहे हैं।
विज्ञापन