फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jaga Department: 15 X-ray, pathology and clinic sealed

जागा विभाग : 15 एक्सरे, पैथोलाॅजी और क्लीनिक सील

Tue, 24 Jun 2025 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 24 Jun 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Jaga Department: 15 X-ray, pathology and clinic sealed
मैनपुरी। शहर से लेकर गांव तक बड़ी संख्या में एक्सरे सेंटर और पैथोलॉजी बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे हैं। अमर उजाला ने 23 जून के अंक में खबर प्रकाशित की तो जिम्मेदारों की नींद टूटी। मंगलवार को 15 अवैध एक्सरे सेंटर और पैथोलॉजी सील कर दिए गए। छह संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

जिले में सौ से अधिक एक्सरे सेंटर का संचालन किया जा रहा जबकि स्वास्थ्य विभाग में मात्र तीन का ही पंजीकरण है। अमर उजाला ने सो रहे जिम्मेदार धड़ल्ले से चल रहा अवैध एक्सरे सेंटर का कारोबार शीर्षक से सोमवार को खबर प्रकाशित की तो जिम्मेदारों को अपनी जिम्मेदारी की याद आई। मंगलवार को सीएमओ डाॅ. आरसी गुप्ता ने कार्रवाई के निर्देश दिए। झोलाछाप के नोडल अधिकारी डाॅ. आशुतोष और पंजीकरण के नोडल अधिकारी डाॅ. सुरेंद्र सिंह ने नगर के कचहरी रोड पर छापामार कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

टीम की देखते ही एक्सरे सेंटर संचालकों में खलबली मच गई। टीम ने जिला अस्पताल के सामने संचालित दुकानों का निरीक्षण कर पंजीकरण और डाक्टर्स डिग्री सहित अन्य अभिलेखों की जांच की तो इसमें 21 संचालक अभिलेख नहीं दिखा सके। बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे 15 एक्सरे, पैथोलाजी सेंटर और क्लीनिक सील कर दिए गए। इसके अलावा छह संचालकों को नोटिस देकर एक सप्ताह के अंदर सीएमओ कार्यालय पहुंचकर अभिलेखों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचहरी रोड पर शिवशक्ति डिजिटल एक्सरे, वैष्णवी मेडिक्लीनिक, मैक्स पैथोलाजी, जीवीएन एक्सरे, आदर्श पैथोलाजी, न्यू सिटी जांच केंद्र, रेनबो डायग्नोस्टिक एंड एक्सरे सेंटर, आरके हास्पिटल और नवजीवन हास्पिटल बिना चिकित्सक के चलने पर ओटी व पैथोलाजी, लाइफ केयर डायग्नोस्टिक, डा. हनीफ खां एक्सरे सेंटर, अवस्थी डेंटल क्लीनिक, राज क्लीनिक, मां अंजनी क्लीनिक, एकता एक्सरे सहित एक अन्य एक्सरे सेंटर को सील कर दिया गया। इसके अलावा ओमश्री एक्सरे सेंटर, फ्रेंड्स पैथोलाजी, मैनपुरी जांच केंद्र, हंस पैथोलाजी सेंटर, जय बालाजी एक्सरे सेंटर और साधना लैब के संचालक को नोटिस देकर एक सप्ताह के अंदर अभिलेखों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed