{"_id":"5a06c99b4f1c1b71548bc2df","slug":"jackie-shroff-in-agra-told-about-story-of-his-name","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जयकिशन कहो जैकी या जग्गू दादा, आगरा में बोले श्रॉफ नाम में क्या रखा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयकिशन कहो जैकी या जग्गू दादा, आगरा में बोले श्रॉफ नाम में क्या रखा है
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 12 Nov 2017 08:10 AM IST
विज्ञापन
जैकी श्राॅफ
- फोटो : अमर उजाला
सेंट पीटर्स कालेज आगरा के वार्षिकोत्सव में बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए बॉलीवुड के हीरो जैकी श्रॉफ ने स्कूल के बच्चों से दिल खोल कर बातें कीं। इस दौरान बच्चों के सवालों पर उन्होंने अपना नाम जयकिशन से जैकी होने का कारण भी बताया। साथ ही कहा कि नाम में क्या रखा है।
आगरा के सेंट पीटर्स कालेज में पत्रकार वार्ता के दौरान जैकी श्रॉफ ने अपने जुमलों से सभी को खूब हंसाया। पत्रकारों के फिल्मों को लेकर सवाल पर वे बोले मैं यहां बच्चों के बीच आया हूं, तो बेहतर होगा पहले बच्चों की बात की जाए। इसके बाद उन्होंने स्कूल के बच्चों के एक के बाद एक सवालों के बेबाकी से जवाब दिए।
सबसे पहले अपने नाम को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरा नाम जयकिशन ही है। मेरे दोस्तों ने जैकी नाम से पुकारना शुरू किया। इसके बाद फिल्म निर्माता सुभाष घई ने अपनी फिल्म में भी मेरा यही नाम ले लिया। इसके बाद मेरा एक और नाम जग्गू दादा भी पड़ गया। उन्होंने कहा कि नाम में कुछ नहीं रखा है, व्यक्ति की पहचान उसके काम से होती है।

Trending Videos
मैं खुद 11वीं पास...
जैकी श्राॅफ
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एक छात्र ने उनसे उनकी फिल्मों को लेकर सवाल किए तो बोले मैं रोल के हिसाब से हर तरह की फिल्में करना पसंद करता हूं। ठेठ मुंबईया भाषा में सवालों के जवाब दे रहे जैकी श्रॉफ से जब एक पत्रकार ने पूछा कि आपने अपनी भाषा नहीं बदली तो बोले ये भाषा मेरे खून में बसी है। सूट-बूट पहनने का मतलब ये नहीं कि हम खुद को भी बदल दें।
एक छात्र ने जब एजूकेशन और सक्सेस का संबंध जैकी श्रॉफ से जानना चाहा तो बोले मैं खुद 11वीं पास हूं और आज इतने पढ़े-लिखे लोग मेरा इंटरव्यू ले रहे हैं। उन्होंने सफलता को ईश्वर की कृपा बताया। साथ ही बच्चों से कहा कि मेहनत से पढ़ाई करें और अपने माता-पिता की सेवा करें।
वहीं अपने बेटे टाइगर श्रॉफ की सफलता को लेकर जैकी श्रॉफ बोले कि जब बेटा तरक्की करता है तो हर बाप को खुशी होती है। मुझे तो वैसे भी बच्चे काफी पसंद हैं। ऐसे में अपने बेटे की सफलता पर बहुत खुशी होती है।