फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jackal attacked and injured farmer  angry villagers killed animal

UP: सियार ने हमला कर किसान को किया घायल, आक्रोशित ग्रामीणों ने जानवर को मार डाला

Fri, 20 Sep 2024 12:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Sep 2024 12:08 PM IST
सार

मैनपुरी के नगला बीच में सियार के हमले में किसान घायल हो गया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने सियार को घेर लिया और उसे पीट-पीटकर मार डाला। 

 

विज्ञापन
jackal attacked and injured farmer  angry villagers killed animal
सियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला बीच में बृहस्पतिवार सुबह खेत गए किसान पर सियार ने हमला कर दिया। इससे किसान घायल हो गया। इस बीच पुत्र व ग्रामीणों ने आकर बचाया। ग्रामीणों ने सियार को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला। किसान को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


गांव नगला बीच निवासी किसान उमेश चंद्र सुबह खेत पर गए थे। तभी सियार ने उन पर पीछे से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से में उमेश खेत में गिर गए। इसके बाद सियार ने उनके हाथ और पैरों पर पंजे और नुकीले दांतों से हमला जारी रखा। चीख पुकार सुनकर वहां मौजूद पुत्र प्रवीण और अन्य ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। सियार को पीटते हुए किसान को बचाया। ग्रामीणों की पिटाई से सियार मर गया। घायल उमेश चंद्र को पुत्र ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने किसान की मरहम पट्टी के बाद छुट्टी दे दी।
विज्ञापन


 

लगातार हो रहे हमलों से दहशत में क्षेत्र के लोग
दन्नाहार क्षेत्र में सियार के हमले की यह तीसरी घटना है। इससे पहले छोटी जरामई में एक किशोर पर हमले की घटना हुई थी। उसके कुछ दिन बाद गांव कपूरपुर में महिला पर सियार ने हमला कर दिया था। हमले की तीसरी घटना बृहस्पतिवार को नगला बीच में हुई है। लगातार सियार के हमले की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों खेतों पर जाते समय बेहद सावधानी बरत रहे हैं।

 

शहर में भी घूम रहा है सियार
देहात क्षेत्र में हमले की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। दूसरी ओर शहर के बीचों बीच लाल इमली फाटक वाली गली में भी दो दिन पूर्व एक सियार को देख गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जब हकीकत का पता लगाने के लिए जब एक खंडहर मकान को खंगाला। तभी सियार मौका पाकर वहां से भाग निकला था। खंडहर मकान से भागने के बाद सियार कहां गया। वह कहां घूम रहा है। इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed