{"_id":"7da237f3e17fed74d7e4cf5d33cef541","slug":"jaat-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर हाईवे पर डटे रहे प्रदर्शनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर हाईवे पर डटे रहे प्रदर्शनकारी
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 24 Feb 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंदोलनकारी मंगलवार को दूसरे दिन भी राजस्थान-यूपी सीमा पर ऊंचा नगला गांव के पास हाईवे पर जमे रहे। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी रहीं। सीकरी से खानवा-बयाना मार्ग और उच्चैन मार्ग भी प्रदर्शनकारियों ने बंद कर दिया। वहीं, आगरा-कोटा रेलमार्ग पर कोटा पैसेंजर सहित कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं। एसडीएम किरावली व क्षेत्राधिकारी ने सीमा पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
बता दें कि सोमवार को पर्यटक वाहन सीकरी से उच्चैन, खानवा, रूदावल होकर जयपुर की ओर डायवर्ट किए गए थे, लेकिन मंगलवार को इन मार्गों को भी आंदोलनकारियों ने बंद कर दिया। इस कारण वाहन चालकों और पर्यटकों को भी खासी दिक्कत हुई। वहीं, राजस्थान के कुछ जाट प्रदर्शनकारी सीकरी की ओर आए तो उन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया।
आगरा-बयाना रेल मार्ग पर पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाईवे पर ट्रकों और अन्य बडे़ वाहनों को सीमा पर ही रोक दिया गया। छोटे वाहनों और पर्यटक वाहनों को फतेहपुर सीकरी से रूपवास बयाना हिंडौन महुआ होते हुए निकाला गया। रेलवे ने आगरा-बयाना ट्रैक पर संचालित रतलाम आगरा फोर्ट डाउन-अप, आगरा फोर्ट-कोटा डाउन-अप, आगरा केंट-बयाना डाउन-अप, जमुनाब्रिज-मथुरा डाउन-अप रूट की गाड़ियों को रद्द कर दिया गया। पर्यटकों की मांग पर रूट डायवर्जन से सीकरी से गुजारी गयी कोटा जन शताब्दी एक्सप्रेस को सीकरी पर स्टापेज देकर लगभग 50 पर्यटकों को सवाई माधोपुर के लिए बैठाया गया। जबकि उनका रिजर्वेशन भरतपुर से था।
विज्ञापन
-------
कई ट्रेनें रूट डायवर्जन कर किरावली से गुजारी
किरावली। आगरा-बयाना-कोटा मार्ग पर लोकल ट्रेनों का मंगलवार को संचालन बंद कर दिया गया। इनमें आगरा-कोटा पैसेंजर, कोटा-आगरा शटल, जमुना ब्रिज मथुरा पैसेंजर, जमुना ब्रिज मथुरा पैसेंजर रद्द की गईं। इसके चलते स्टेशन पर यात्री ट्रेनों का इंतजार करते दिखे। अछनेरा-बांदीकुई, भरतपुर-आगरा-दिल्ली एक्सप्रेस को किरावली से गुजारा गया। देहरादून एक्सप्रेस, पटना-कोटा एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, स्वर्ण मंदिर आगरा से बयाना से आगरा की ओर आने वाली एक्सप्रेस ट्रेन, जोधपुर हावड़ा, राजधानी, मिनी राजधानी, भरतपुर-दिल्ली, मथुरा-दिल्ली एक्सप्रेस को आगरा होकर निकाला गया।
-----
जाट आंदोलन : अछनेरा में बाजार बंद कराया
जुलूस निकालकर जाम लगाने का प्रयास भी किया
अछनेरा। जाट आंदोलनकारियों ने अछनेरा में जुलूस निकालकर बाजार बंद कराया। इस दौरान भरतपुर रोड स्थित सब्जी मंडी में जाम लगाने का प्रयास किया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा। उन्होंने ने 26 फरवरी तक मांगें न माने जाने पर 27 फरवरी से आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर डॉ. केएस चाहर, चौधरी अरब सिंह, डॉ. राजेन्द्र सिंह, उमेश चौधरी, रामवीर, रामकुमार, श्रीराम, राघवेन्द्र, अतर सिंह, मूलचंद, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
आंदोलन आगरा में स्थगित
आगरा। हरियाणा में जाट आरक्षण की मांग कर रहे आंदोलनकारियों और केंद्र सरकार के बीच चल रही वार्ता के बाद आगरा में जाट समाज ने आंदोलन को स्थगित कर दिया है। अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलराज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व से बात होने के बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया है। आगे जो निर्देश मिलेंगे, उसके आधार पर रणनीति बनाई जाएगी।