फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Items worth 11 lakh including cash, jewelry stolen from businessman's house

कारोबारी के घर से नकदी, जेवर समेत 11 लाख का सामान चोरी

Sat, 05 Feb 2022 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Items worth 11 lakh including cash, jewelry stolen from businessman's house
आगरा। सिकंदरा क्षेत्र में दो दिन में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 11 में कारोबारी अनूप यादव के घर से तकरीबन 11 लाख की चोरी की। वहीं प्राची टावर पुलिस चौकी के पास स्थित शांति रेजीडेंसी में बिजली विभाग से सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर कप्तान सिंह के घर से लाइसेंसी रिवाल्वर और दो लाख के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सेक्टर 11 निवासी अनूप यादव का गिलट की पायल में कारीगरी का काम है। बृहस्पतिवार को उनकी साली की सगाई थी। इस कारण वो परिवार सहित दिल्ली गए थे। शुक्रवार सुबह घर आए तो मुख्य गेट की कुंडी कटी मिली। कमरों में रखी अलमारी के ताले तोड़कर चोरों ने लॉकर भी खोला था। चोर सात लाख रुपये, 70 ग्राम से अधिक सोने के जेवरात और 1.5 किलोग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। चोर तकरीबन 11 लाख की चोरी कर ले गए। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में संदिग्ध नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं शांति रेजीडेंसी निवासी कप्तान सिंह मध्य प्रदेश बिजली विभाग में चीफ इंजीनियर थे। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में 75 मकान हैं। दो फरवरी की सुबह वो ग्वालियर गए थे। बृहस्पतिवार शाम को पड़ोसी ने घर के ताले टूटे देखे। इस पर उन्हें बताया। वह घर आए तो पता चला कि चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़ दिया। इसके बाद रिवाल्वर, दो लाख के जेवरात और एलईडी ले गए। कॉलोनी से चंद कदम की दूरी पर प्राची टावर पुलिस चौकी भी है। कॉलोनी में रात के समय दो गार्ड भी रहते हैं। इसके बावजूद चोरी हो गई। सुरक्षा पर सवाल उठाया। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगंज में जीआईसी मैदान के सामने मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र है। बृहस्पतिवार रात को चोरों ने केंद्र के शटर के ताले तोड़ दिए। इसके बाद कमरों में प्रवेश किया। केंद्र के प्रभारी डॉ. साहब सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह आए तो ताले टूटे मिले। सामान बिखरा हुआ था। अलमारी खुली पड़ी थीं। पुस्तकें, जरूरी दस्तावेज, प्रश्न पत्र, फॉर्म आदि चोरी किए गए हैं। केंद्र में नकदी नहीं होती है। चोरों ने दीवार भी तोड़ने की कोशिश भी की।, लेकिन सफल नहीं हुए। इस पर चैनल का ताला तोड़ा। डेढ़ महीने पहले भी चोरी का प्रयास किया था। तब सफल नहीं हुए थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed