फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IT survey at four installations

चार प्रतिष्ठानों पर आयकर सर्वे से हड़कंप

Wed, 02 Dec 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 02 Dec 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
IT survey at four installations
दिसंबर की सर्दी में आयकर विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने शहर के कारोबारियों के पसीने छुड़ा दिए। नोवा शूज, पायनियर ओवरसीज, जेएस मॉड्यूल्स और गाइड फुटवियर पर मंगलवार देर शाम को शुरू की गई आयकर विभाग की कार्रवाई रात तक जारी रही। करीब तीन दर्जन से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारी सर्वे में शामिल हैं।
विज्ञापन

सराफा, टिंबर, लोहा, मशीनरी, कंपोनेंट के बाद फिर से आयकर विभाग ने जूता निर्यातकों पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की है। मंगलवार को आयकर विभाग के  सर्वे में चार में से तीन प्रतिष्ठान जूते के हैं, जबकि एक कालीन का है।
विज्ञापन

शाम चार बजे आयकर विभाग के तीन दर्जन अधिकारियों ने गैलाना रोड स्थित मंजीत सिंह के नोवा शूज, भूपेंद्र सिंह के कैलाश विहार स्थित पायनियर ओवरसीज पर, नुनिहाई स्थित जेएस मॉड्यूल्स और गाइड फुटवियर पर कार्रवाई शुरू की। इन चारों परिसरों में भारी पुलिस फोर्स के साथ आयकर अधिकारियों ने रिकार्ड खंगाले और कंप्यूटर, हार्ड डिस्क और वर्क आर्डर से जुड़े कागजातों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर सूत्रों के मुताबिक, चारों प्रतिष्ठानों से करोड़ों रुपये की कर चोरी मिलने की आशंका है। पहली बार कालीन निर्माता पर शिकंजा कसा गया है, वहीं शू कंपोनेंट फैक्ट्री पर भी आयकर कार्रवाई ने निर्यातकों की नींद उड़ा दी।

प्रमुख आयकर आयुक्त अनुराधा मिश्रा के निर्देश पर रेंज-1 के संयुक्त आयकर आयुक्त सुबीर चटर्जी के नेतृत्व में सर्वे की कार्रवाई शुरू की गई। इसमें डिप्टी कमिश्नर अमित शुक्ला, असिस्टेंट कमिश्नर सुरेंद्र कुमार, राधा रानी शर्मा, राजेश गुप्ता के साथ आयकर अधिकारी डीके सिंह, विनोद वर्मा, राजीव प्रसाद, नवाब सिंह, शैलेंद्र सिंह तथा आयकर निरीक्षक अतुल चतुर्वेदी, अंबरीश कौशिक, दिलीप गुप्ता, विशाल गोयल, वरुण गोयल, राजेश सिंह, सोबरन सिंह और सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed