फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   It rained throughout the day, the weather turned pleasant

दिन भर बरसे मेघा, मौसम हुआ सुहावना

Wed, 28 Jul 2021 07:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
It rained throughout the day, the weather turned pleasant
रिमझिम बारिश में से होकर छाता लगाकर जाते बच्चे। - फोटो : MATHURA
मथुरा/वृंदावन। मौसम का मिजाज बुधवार सुबह अचानक बदल गया। हवा के साथ हुई दिनभर झमाझम व रिमझिम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। मौसम भी अच्छा हो गया। किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। वृंदावन में श्रद्धालुओं ने भीगते हुए मंदिरों में पहुंचकर ठाकुरजी के दर्शन किए।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे तेज हवा के साथ काले बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया। देखते ही देखते तेज बिजली की चमक के बीच बादल बरसने लगे। इसके बाद पूरे दिन लगातार रिमझिम बारिश होती रही। बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया। इससे पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी पर लगाम लगी। लोग भी आवश्यक कार्य से ही बाहर निकले।
विज्ञापन

बाजार में भी कचौड़ी जलेबी की दुकानों पर भीड़ रही। वहीं बारिश ने आम जनमानस को जहां गर्मी से राहत पहुंचाई, वहीं फसलों के फायदे से किसान भी खुश हैं। इधर, झमाझम बारिश से पारा भी लुढ़क गया। राया के संभागीय कृषि प्रशिक्षण केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से कई स्थानों पर हुआ जलभराव
बुधवार को पूरे दिन हुई बारिश से कुछ स्थानों पर जलभराव भी हुआ। बीएसए कॉलेज वाली रोड पर पानी भर गया। पानी
की निकासी की व्यवस्था न होने से लोग परेशान रहे। इसके अलावा भी निचले स्थानों पर पानी भरने की शिकायतें आईं। उधर, वृंदावन क्षेत्र कैलादेवी मंदिर के निकट जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। यही स्थिति गौरेदाऊजी से कैलाश नगर की ओर जाने वाले मार्ग पर नजर आई। बनखंडी महादेव स्थित मोटा गणेश मंदिर क्षेत्र में भी यह समस्या पैदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed