फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   It rained all day long, streets filled with water

Agra News: दिनभर होती रही बारिश, गलियों से सड़कों तक भरा पानी

Thu, 12 Sep 2024 01:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 12 Sep 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
It rained all day long, streets filled with water
मैनपुरी। सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बुधवार को पूरे दिन जारी रहा। धीमे तो कभी तेज बारिश होती रही। गलियों से लेकर सड़कों तक पानी भर गया। स्कूलों की छुट्टी हुई तो बच्चे भीगते हुए घर पहुंचे। धान की फसल के लिए बारिश वरदान साबित हुई है। दिनभर में कुल 29 मिमी बारिश मैनपुरी में दर्ज की गई।
विज्ञापन


सुबह छह बजे से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई थी। इसके चलते मौसम भी ठंडा हो गया था। दिन के साथ ही बारिश की रफ्तार भी बढ़ती गई। दोपहर दो बजे के करीब हुई जोरदार बारिश से हर तरफ पानी ही पानी हो गया। निचले मोहल्लों में पानी भर गया। सबसे अधिक परेशानी राजीव गांधी नगर, नगला शिवलाल, मोहल्ला अग्रवाल, छपट्टी समेत अन्य मोहल्लों में हुई। यहां लोग घुटनों तक भरे पानी के बीच से होकर अपने घर तक पहुंचे।
विज्ञापन

दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के दौरान बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। दिनभर में कुल 29 मिमी बारिश मैनपुरी में दर्ज की गई। बारिश के चलते लोगों के लिए परेशानी बढ़ गई है, लेकिन धान की फसल के लिए ये बारिश फायदेमंद साबित हुई है। बीते एक सप्ताह से बारिश न होने के चलते धान की फसल सूख रही थी। बुधवार की बारिश के बाद खेत पानी से लबालब हो गए है। ऐसे में एक सप्ताह तक बारिश की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आगामी दो दिन जारी रह सकती है बारिश
कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दो दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि गरज-चमक के साथ बारिश होती रही। उन्होंने बताया कि फसलों के लिए बारिश फायदेमंद साबित होगी।



अंडरपास में जलभराव बना संकट
हर बार की तरह बारिश में अंडरपास में जलभराव लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गया। शहर के साथ ही भोगांव क्षेत्र में अंडरपासों में पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। हर बार बारिश में ऐसे ही हालात बनते हैं, लेकिन उस पर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।


बारिश के चलते एथलेटिक्टस ट्रायल हुआ निरस्त

मैनपुरी। 28वीं यूपी स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए बुधवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में विभिन्न वर्ग के लिए ट्रायल होना था। भारी बारिश के चलते नेहरू स्टेडियम में पानी भर गया इसके चलते ट्रायल को निरस्त कर दिया गया। सचिव राघवेंद्र सिंह ने अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20, बताया कि अंडर-23 बालक एवं बालिका का एथलेटिक्स ट्रायल होना था जो बारिश के कारण निरस्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि बारिश बहुत अधिक हुई है इसलिए ट्रायल के लिए अगली तिथि बाद में बताई जाएगी। संवाद



तालाब में पानी भरने से गिरा कच्चा मकान

मैनपुरी। ग्राम भटानी में अधिक बरसात के चलते पानी गया है। तालाब का पानी आसपास बने मकानों की दीवारों तक पहुंच गया है। मंगलवार की रात एक कच्चा मकान गिर गया।

ग्रामीणों का कहना है कि इससे पास में बने मकानों को नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने कई बार तालाब के पानी की निकासी के लिए खंड विकास अधिकारी घिरोर सहित पंचायत सचिव से मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। मंगलवार की रात को दिलीप चौहान का कच्चा मकान जो तालाब के किनारे बना हुआ है वह गिर गया। किशोर सिंह चौहान के पशुबाड़ा की दीवार भी तालाब के पानी के कारण एक तरफ झुक गई है। प्राथमिक विद्यालय भटानी परिसर में भी पानी पहुंच गया है। ग्रामवासी किशोर चौहान, अजय चौहान, दिलीप चौहान, मुनेंद्र सिंह चौहान, अनिल चौहान, रंग बहादुर सिंह, सत्यपाल सिंह ने तालाब के पानी की निकासी कराने की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed