{"_id":"6994573e6ad49e0e2a0cb570","slug":"it-raids-on-premises-of-ahinsa-builder-in-agra-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में रियल एस्टेट कंपनी पर आयकर की रेड, पांच ठिकानों पर चल रही जांच; 100 करोड़ की कर चोरी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में रियल एस्टेट कंपनी पर आयकर की रेड, पांच ठिकानों पर चल रही जांच; 100 करोड़ की कर चोरी की आशंका
Tue, 17 Feb 2026 05:25 PM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 17 Feb 2026 05:25 PM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में एक रियल एस्टेट कंपनी पर आयकर विभाग की टीम ने सर्च की कार्रवाई शुरू की है। कंपनी के पांच ठिकानों पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
Raid Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा की रियल एस्टेट कंपनी अहिंसा बिल्डर्स के पांच ठिकानों पर मंगलवार को आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ दस्तक दी। 50 से ज्यादा अधिकारियों की टीमों ने फर्म के हाथरस रोड स्थित मुख्य कार्यालय, एत्मादपुर स्थित अहिंसा ग्रीन वैली टाउनशिप व अन्य ठिकानों पर सर्वे शुरू किया। सूत्रों के अनुसार विभाग को करीब 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कर चोरी की आशंका है।
दोपहर करीब 3 बजे से शुरू हुई कार्रवाई के दौरान कमला नगर निवासी रोहित जैन की फर्म अहिंसा बिल्डर्स के सभी व्यावसायिक परिसरों में टीमें एक साथ पहुंचीं। जब तक कंपनी के कर्मचारी और अधिकारी कुछ समझ पाते, आयकर अधिकारियों ने वहां मौजूद सभी लैपटॉप, कंप्यूटर, हार्डडिस्क व डाटा एंट्री के लिए उपयोग में लाए जाने वाले अन्य सभी तरह के उपकरण अपने कब्जे में ले लिए।
खरीद-बिक्री से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज को भी जब्त कर लिया गया। विभाग को संदेह है कि कंपनी ने पिछले वर्षों में महंगी संपत्तियों को सस्ती दिखाकर कर चोरी की है। देर रात तक कंपनी के सभी प्रमोटरों व कर्मचारियों से पूछताछ जारी रही। जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेज की जांच के बाद कर चोरी सामने आ सकती है।
विज्ञापन
बाजार मूल्य से कम दिखाई रजिस्ट्री
सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में ही विभाग के अधिकारियों को कुछ ऐसे दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिनसे महंगी संपत्तियों को बाजार मूल्य से काफी कम दिखाकर कर चोरी के संकेत मिले हैं। इसके अलावा खरीद-बिक्री के सौदों में भी अनियमितताएं पाई गई हैं।