फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   It is very important to have knowledge of one's religion and culture: Mahamandaleshwar

अपने धर्म और संस्कृति का ज्ञान होना अति आवश्यक : महामंडलेश्वर

Fri, 31 Oct 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 31 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
It is very important to have knowledge of one's religion and culture: Mahamandaleshwar
फोटो 46 प्रतियोगिता का शुभारंभ करते महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती महाराज और एसपी ग्रामी
मैनपुरी। शहर के पंजाबी काॅलोनी स्थित श्री एकरसानंद आश्रम में ब्रह्म निर्वाण महोत्सव में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत गीता के 12वें और 15वें अध्याय का पाठ तथा श्रीमद्भागवत गीता सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती महाराज ने कहाकि श्रीमद्भागवत गीता जीवन जीने की कला सिखाती है। अपने धर्म, संस्कृति का ज्ञान होना अति आवश्यक है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने कहा कि संस्कृत भाषा भारत की नहीं समस्त संसार की श्रेष्ठ भाषा है यह भाषा निर्विवाद है और सबसे प्राचीन भाषा है। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज के साथ मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण, शिवानंद महाराज और परमानंद शास्त्री द्वारा स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज के चित्र पर माल्र्यापर्ण और दीप प्रज्वलित कर किया गया।
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत गीता का 12वें और 15वें पाठ में नौ प्रतिभागियों ने तथ श्रीमद्भागवत गीता सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 36 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार, प्रमाण पत्र और धनराशि देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में प्राचार्य रामवदन पांडेय, डॉ़ महेश कुमार द्विवेदी और स्वामी असंगानंद महाराज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डाॅ. गयाप्रसाद दुबे, डॉ. संजीव मिश्रा, सूर्यकांत त्रिपाठी, नीरज बाबू, संदीप चतुर्वेदी, अनिल गुप्ता, सुभाष मिश्रा, श्यामजी दीक्षित, रामखिलाड़ी यादव, उदयवीर सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed