फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   It is very important for the organization to have a strong booth

Agra News: संगठन के लिए मजबूत बूथ होना बहुत जरूरी

Sun, 08 Oct 2023 06:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 08 Oct 2023 06:56 PM IST
विज्ञापन
It is very important for the organization to have a strong booth
संगठन के लिए मजबूत बूथ होना बहुत जरूरी
विज्ञापन


भाजपा की बैठक में आगरा रैली की जिम्मेदारियां सौंपी



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान सहित आगामी कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों की बैठक रविवार को भोगांव रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई। जिला प्रभारी दिनेश वशिष्ठ ने आगरा में 20 अक्तूबर को होने वाली अनुसूचित जाति की रैली की तैयारियों पर चर्चा की। पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

जिला प्रभारी दिनेश वशिष्ठ ने कहा कि मंडल अध्यक्ष अपने क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुखों का सत्यापन करें। मजबूत संगठन के लिए मजबूत बूथ का होना बहुत जरूरी है। 20 अक्तूबर को अनुसूचित वर्ग की आगरा में होने वाली रैली की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों से सीधे संवाद किया। जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि अनुसूचित वर्ग की रैली में हर बूथ से पांच अनुसूचित वर्ग के कार्यकर्ता पहुंचेंगे। मंडल अध्यक्ष हर विधानसभा से 2000 कार्यकर्ता अनुसूचित वर्ग के ले जाने की रणनीति के तहत काम शुरू कर दें।
विज्ञापन


भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहात्री ने कहा कि अनुसूचित मोर्चा की बडी रैली हो रही है। रैली में सभी लोगों को जुटना होगा। चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। पैक्सफेड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चौहान, डीसीबी चेयरमैन नरेंद्र सिंह राठौर, प्रदीप चौहान, अरविंद तोमर, ममता राजपूत, सरितकांत भाटिया, बलवीर धनगर, प्रदीप तिवारी, सत्यपाल यादव, भूपेंद्र यादव, उत्तम गुप्ता, सौरभ दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रैली की जिम्मेदारी सौंपी गई

आगरा में होने वाली रैली के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई है। मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने बताया कि रैली के लिए संयोजक बलवीर धनगर तथा सह संयोजक विशाल वाल्मीकि को बनाया गया है। मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र से उदय चौहान, किशनी विधानसभा क्षेत्र से अनुराग पांडेय, करहल विधानसभा क्षेत्र से सत्यपाल यादव तथा भोगांव विधानसभा क्षेत्र से गोविंद कठेरिया को संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed