फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   It is the responsibility of the worker to ensure that schemes reach the needy.

Agra News: जरूरतमंदों तक योजनाओं को पहुंचाना कार्यकर्ता की जिम्मेदारी

Thu, 18 Jun 2026 02:58 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
It is the responsibility of the worker to ensure that schemes reach the needy.
सम्मेलन में मौजूद लोगों को संबोधित करते सांसद राजकुमार चाहर व मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधि। अमर उजा
आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से पंचकुइयां स्थित माथुर वैश्य भवन में प्रबुद्धजन सम्मेलन किया गया। मुख्य वक्ता रहे फतेहपुर सीकरी के सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने देश को पूरी तरह आत्मनिर्भर और वैश्विक पटल पर सशक्त बनाया है। हर योजना ने हर वर्ग, धर्म व जाति के लोगों के जीवन को बेहतर करने में अहम भूमिका निभाई है। इससे पहले कार्यक्रम में विधायक छोटेलाल वर्मा व कई अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। संचालन हरिओम सिंह रावत ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रदीप भाटी, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, संतोष कटारा, अशोक लवानिया, मुकेश चाहर, मनीष थापक व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed