फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये संयोग ही कि उत्तराखंड की राज्यपाल को पहली सलामी उत्तर प्रदेश पुलिस ने दी, तस्वीरों में देखें

Fri, 24 Aug 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 24 Aug 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
It is coincidence that the first salute to Uttarakhand Governor was done by the UP Police
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्या

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्या के साथ एक ऐसा संयोग जुड़ गया है, जो यादगार बनेगा। उन्हें उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है। राज्यपाल के स्वागत में उत्तराखंड पुलिस की ओर से उन्हें सलामी दी जाएगी। लेकिन पहली सलामी देने का मौका उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस को मिला। वे गुरुवार दोपहर सवा दो बजे आगरा के बालूगंज आवास पर पहुंची। राज्यपाल के स्वागत में उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों ने उन्हें सलामी दी।



दरअसल मंगलवार को उत्तराखंड का राज्यपाल बेबीरानी मौर्या को बनाया गया। ये घोषणा जब कि जा रही थी, वे अमेरिका में थीं। उनका गुरुवार की वापसी थी। वे राज्यपाल बनने के बाद पहली बार अपने बालूगंज स्थित घर पहुंची। नवनियुक्त राज्यपाल के प्रथम आगमन पर जिला और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां की थीं। जिला पुलिस के जवानों को सलामी के लिए तैयार किया गया। वे जैसे ही घर पहुंची, जवानों ने सलामी देकर राज्यपाल बेबीरानी का स्वागत किया। उत्तराखंड पहुंचने के बाद उनका राजकीय स्वागत होगा। 

It is coincidence that the first salute to Uttarakhand Governor was done by the UP Police
राज्यपाल को सलामी देने की मुद्रा में जवान

गाड़ी रोककर कार्यकर्ताओं से मिली

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्या के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह था। वे घर के पास ही उनका इंतजार कर रहे थे। उनकी चाहत रंग भी लाई, जैसे ही राज्यपाल बेबीरानी की गाड़ी घर के नजदीक पहुंची। उन्होंने कार्यकर्ताओं को देखकर पहले ही गाड़ी रुकवा दी। गाड़ी से उतरकर सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकर किया, फिर घर की ओर बढ़ गईं। उन्होंने अपने परिजनों से मुलाकात की।
 

It is coincidence that the first salute to Uttarakhand Governor was done by the UP Police
राज्यपाल बेबीरानी मौर्या - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल बनने के बाद पहली बार शहर आगमन पर मुस्कराते हुए अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करतीं बेबीरानी मौर्या।

विज्ञापन
विज्ञापन
It is coincidence that the first salute to Uttarakhand Governor was done by the UP Police
राज्यपाल बेबीरानी मौर्या

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्या समर्थकों के बीच पहुंची, तो तैनात जवानों ने अपने सुरक्षा में लिया।

विज्ञापन
It is coincidence that the first salute to Uttarakhand Governor was done by the UP Police
राज्यपाल बेबीरानी मौर्या

राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात जवानों ने लोगों को रोकने का प्रयास किया, तो चिरपरिचित अंदाज में राज्यपाल बेबीरानी मौर्या ने हाथ बढ़ाकर रोकने का इशारा किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed