फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   issue the notice to Asha sangini and anm

24 आशा, एएनएम एवं संगिनी को नोटिस

Sun, 04 Apr 2021 10:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
issue the notice to Asha sangini and anm
शासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए विभाग ने आशा, एएनएम व संगिनी को जिम्मेदारी सौंपी है, लेकिन वे जिम्मेदारी को सही ढंग से नहीं निभा रहीं। विभाग ने ऐसी 24 आशा, एएनएम एवं संगिनी को नोटिस देकर चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इस समय कोरोना टीकाकरण चल रहा है। साथ ही गोल्डन कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। वहीं, जननी सुरक्षा योजना सहित कई अन्य योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का संचालन आशा, एएनएम एवं संगिनी के माध्यम से किया जा रहा है, लेकिन वे इन योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरत रही हैं। इन शिकायतों की जांच कराने के बाद विभाग ने दोषी पाई गईं 15 आशा, 7 एएनएम एवं 2 संगिनी को नोटिस देकर चेतावनी दी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अंजुश ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने की दोषी पाई गईं आशा, एएनएम एवं संगिनी को मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से नोटिस दिया है। यदि इनकी कार्यप्रणाली नहीं सुधरी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed