फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Israel Hamas War Israeli tourists ISKCON temple of Vrindavan security has been increased

Israel Hamas War: बदला लेने के लिए फड़क रहीं इस्राइली लोगों की बाजुएं, बोले- हम जीतेंगे, हारना खून में नहीं

Tue, 10 Oct 2023 08:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Oct 2023 08:37 AM IST
सार

मथुरा में वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में रह रहे आठ इस्राइली पर्यटकों को जब इस हमले की खबर मिली तो उनमें बेचैनी बढ़ गई। उनका कहना है कि  जरूरत पड़ी तो वापस अपने देश जाएंगे। इतना ही नहीं इन लोगों का कहना है कि हमास के खिलाफ हथियार भी उठाएंगे।

 

विज्ञापन
Israel Hamas War Israeli tourists ISKCON temple of Vrindavan security has been increased
Israel-Hamas War - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमास द्वारा इस्राइल पर किए हमले के बाद वृंदावन में मौजूद इस्राइल के लोगों में रोष है। दिल में टीस है कि संकट की घड़ी में वह देश के लिए हथियार नहीं उठा पा रहे हैं। वह जल्द अपने वतन लौटना चाहते हैं। इधर, पुलिस व खुफिया एजेंसियों ने इनकी सुरक्षा व निगरानी बढ़ा दी है। वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में वर्तमान में सात इस्राइली नागरिक हैं, जो पर्यटक वीजा पर आए हुए हैं। इनकी जानकारी शासन को भेजी गई है। इधर, फलस्तीन के नागरिकों की भी जानकारी खुफिया एजेंसियों द्वारा की गई। वर्तमान में यहां किसी के होने का रिकॉर्ड नहीं मिला है।

विज्ञापन

फोटो

संगीत कलाकार शीर सेना का साथ देने को आतुर
वृंदावन में परिवार के साथ घूमने आई 25 वर्षीय इस्राइली संगीत कलाकार शीर ने बताया कि उन्हें हमास की तरफ से अचानक हुए हमले की खबरें सोशल मीडिया से मिलीं। दो दिन से उनका दोस्त लापता है। उसके परिवार से बात हुई है। मगर, कोई सुराग नहीं लगा है। शीर ने बताया कि उसे इस्राइल सरकार द्वारा सेना का दो साल का प्रशिक्षण दिया गया है। कहती हैं जल्द से जल्द अपने देश जाकर इस लड़ाई में देश की मदद करना चाहती हूं।
विज्ञापन


प्रशिक्षित हैं, देश के लिए कुछ भी कर गुजरेंगे
57 वर्षीय इस्राइली नागरिक अमित कौरेन ने बताया कि एक अक्तूबर को वह बेटी और पत्नी के साथ वृंदावन घूमने आए। 22 अक्तूबर को वापसी की टिकट है। अगर, हवाई यात्रा शुरू नहीं हो सकी तो वह वीजा बढ़वाने का आवेदन देंगे। निकट संबंधियों से वार्ता की, पता लगा है कि देश में सबकुछ बंद हो गया है। इस्राइली सेना विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में से एक है। कहा कि देश का हर नागरिक युद्ध की स्थितियों से निपटने में प्रशिक्षित और अनुभवी है। वह देश के लिए कुछ भी कर गुजरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम जीतेंगे, मरना और हारना खून में नहीं
54 वर्षीय योग शिक्षिका एलोना वृंदावन के एमवीटी में ठहरी हुई हैं। उनका कहना है कि देश जीतेगा। इस्राइल की धरती पर कोई अतिक्रमण करेगा, तो सेना उसे मार डालेगी। इस्राइल के लोगों को जीतना सिखाया जाता है। युद्ध में मरना और हारना इस्राइल के लोगों के खून में नहीं हैं। भारत सरकार से अनुरोध है कि जल्द हवाई यात्रा शुरू कर दे। उन्हें अपने देश जाकर अपना देश बचाने के लिए लड़ाई लड़नी है।
सात इजरायली नागरिक वृंदावन में हैं। सभी की वीजा सहित अन्य जानकारी शासन को भेजी जाएगी। इन सभी के संपर्क में पुलिस बनी हुई है। - मार्तंड प्रताप सिंह, एसपी सिटी


पर्यटन से लेकर सोने-चांदी तक के कारोबारी चिंतित
इस्राइल पर हुए हमास के हमले के बाद मथुरा में चांदी व सोना कारोबारियों से लेकर पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को चिंता सताने लगी है। दरअसल, दो दिन से सोने के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। इसका सीधा संबंध युद्ध से जोड़कर माना जा रहा है। ऐसे समय में जब श्राद्ध पक्ष समाप्ति की ओर हैं। नवरात्र, त्योहार फिर शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। इन्हीं दिनों में लोग खरीदारी करते हैं। वहीं पर्यटन उद्योग को चिंता है कि युद्ध लंबा खिंचा तो पर्यटन क्षेत्र में मंदी आएगी। फिलिस्तीन और इजरायल के पर्यटक नहीं आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed