फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Irrigation problem increased due to lack of water in Banupura Bamba

Agra News: बनूपुरा बंबा में पानी नहीं आने से बढ़ी सिंचाई की समस्या

Thu, 11 Jan 2024 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 11 Jan 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Irrigation problem increased due to lack of water in Banupura Bamba
अमांपुर। क्षेत्र के ग्राम बनूपुरा, हरथरा, जखा, चौपारा, नगला चौपाया आदि गांव को जाने वाले बंबा में एक माह से अधिक समय से पानी नहीं आया है। नतीजा किसानों के सामने रबी की फसल की सिंचाई करने की समस्या खड़ी हो गई है। उन्हें सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे परेशान किसानों ने जिलाधिकारी से बंबा में जल्द से जल्द पानी छोड़े जाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि बंबा किनारे स्थित ज्यादातर कृषि भूमि की सिंचाई के लिए किसान बंबे के पानी पर ही आश्रित रहते हैं। खेतों में गेहूं, सरसों, आलू, मटर, चकोरी आदि फसल को सिंचाई की जरूरत है। बंबा में पानी नहीं आने से किसान परेशान हैं। एक महीने से बंबा में पानी नहीं आने से फसलों की सिंचाई की समस्या बनी हुई है। किसानों को निजी नलकूपों और डीजल पंप से सिंचाई करनी पड़ रही है। यह महंगी पड़ती है। साथ ही फसलों की लागत भी बढ़ती है। किसान बंबा में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं। किसान केशवदेव का कहना है कि बंबा में पानी नहीं आने से गेहूं की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसान किताब सिंह का कहना है कि एक-दो दिन में पानी नहीं आया तो फसलों को खासा नुकसान होगा। अन्य साधनों से महंगी सिंचाई करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed