फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   irrigation department couldnt find doob chetra in 2 months even

दो माह में डूब क्षेत्र नहीं ढूंढ पाया सिंचाई विभाग

Wed, 05 Aug 2015 02:02 AM IST
ब्यूूरो, अमर उजाला आगरा।
ब्यूूरो, अमर उजाला आगरा। Updated Wed, 05 Aug 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
irrigation department couldnt find doob chetra in 2 months even
कालिंदी अवैध निर्माणों से आखिर मुक्त हो भी तो कैसे। सिंचाई विभाग पिछले दो महीने में नदी का डूब क्षेत्र नहीं ढूंढ पाया है। इस दरमियान अधिकारियों की टोली कई बार दयालबाग से बल्केश्वर तक यमुना की तलहटी की धूल फांक चुकी है। मगर, नतीजा सिफर ही रहा है। डूब क्षेत्र निर्धारण को लेकर खुद की गर्दन बचाने के लिए अधिकारियों ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) को भी गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए। अब सिंचाई विभाग फिर से यमुना किनारे दौड़ लगाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि पर्यावरणविद् डीके जोशी ने यमुना को मूलस्वरूप में लाने के लिए पिछले दिनों एनजीटी में जनहित याचिका दायर की थी। तब से कई बार इस याचिका पर सुनवाई हो चुकी है। इस दौरान एमजीटी ने सिंचाई विभाग को डूब क्षेत्र का पुन: निर्धारण करने को कहा था। मगर, विभाग ने यमुना किनारों पर 50 और 25 साल के दौरान आई बाढ़ के निशान लगाकर आदेश पर अमल की इतिश्री कर दी। जब जवाब दाखिल किया गया तो ट्र्रिब्यूनल ने इस पर आपत्ति जताई। विभाग से डूब क्षेत्र निर्धारण के पिलर लगाने को कहा। इस बार भी सिंचाई विभाग ने खानापूर्ति करते हुए यमुना किनारे चुनिंदा पिलर लगा दिए। मगर, डूब क्षेत्र की दूरी तय नहीं की। हाल ही में हुई सुनवाई के दौरान भी विभाग एनजीटी को गुमराह नहीं कर पाया। उल्टे विभाग को फटकार खानी पड़ी। साफ शब्दों में हिदायत दी कि डूब क्षेत्र की सिर्फ ऊंचाई ही नहीं, दूरी भी तय की जाए। दरअसल, विभाग को जो काम दो महीने पहले करना था, उसको अब शुरू करने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अब 50 और 25 साल के दौरान आई बाढ़ के हिसाब से यमुना किनारे से डूब क्षेत्र की दूरी तय करने के लिए फिर से टीम गठित कर दी गई है। यह टीम जल्द ही काम शुरू करेगी।
विज्ञापन


बढ़ सकती है कुछ बिल्डरों की मुसीबत
एनजीटी के इस आदेश के बाद उन बिल्डरों की मुसीबत बढ़ सकती है, जिनको बचाने के लिए सिंचाई विभाग ने पूरी कोशिश कर ली थी। क्योंकि विभाग ने सिर्फ नदी किनारे स्थित कुछ निर्माणों पर ही निशान लगाए थे। बाकी को डूब क्षेत्र से बाहर बताया था। डूब क्षेत्र की दूरी तय होती है तो इसमें कई बिल्डरों के निर्माण आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed