फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Irrigation and Water Power Minister's instructions to stop water in rivers by building check dams

UP: सिंचाई एवं जलशक्ति मंत्री के निर्देश, चेकडैम बनाकर नदियों में रोकें पानी

Fri, 21 Jun 2024 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Jun 2024 09:59 AM IST
सार

आगरा आए सिंचाई एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने निर्देश दिए कि चेकडैम बनाकर नदियों का पानी रोकें। साथ ही ये अध्ययन करने के लिए भी कहा कि किस तरह नदियों के पानी को सिंचाई के लिए उपयोग में लिया जाए। 
 

विज्ञापन
Irrigation and Water Power Minister's instructions to stop water in rivers by building check dams
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सिंचाई एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में समीक्षा की। उन्होंने नदियों में पानी रोकने के लिए चेकडैम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नदियों के पानी का उपयोग करने के लिए सिंचाई सुविधा के नए विकल्पों का अध्ययन करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग ने बताया कि एत्मादपुर में 16 किमी की नहर प्रणाली है। टिहरी बांध से कम आपूर्ति होने से जरूरत का पानी नहीं मिल रहा है। भोजपुर बंधी के बनने से भूगर्भ जल में सुधार की जानकारी दी गई। स्वतंत्र देव सिंह ने नहरों एवं सिंचाई विभाग की भूमि पर अतिक्रमण, अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आगरा मंडल में 4300 नलकूप लगाए जाएंगे। 66 जगह रेन वाटर हार्वेस्टिंग कराई गई है। मंडल में 27 चेकडैम बनाए जाएंगे। बैठक में एमएलसी विजय शिवहरे, अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सिंह, एनके ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed