{"_id":"6692d141a0b973e30a036af4","slug":"irony-yogesh-was-the-only-brother-among-five-sisters-kasganj-news-c-175-1-mt11003-117959-2024-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जिंदगी भर का जख्म दे गया योगेश...पांच बहनों में इकलौता भाई; मौत से टूट गया पूरा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जिंदगी भर का जख्म दे गया योगेश...पांच बहनों में इकलौता भाई; मौत से टूट गया पूरा परिवार
Sun, 14 Jul 2024 01:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:03 PM IST
सार
कासगंज में सड़क हादसे में योगेश की मौत हो गई, वहीं उसका साथी मौत से जूझ रहा है। योगेश पांच बहनों में इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
योगेश का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज के सोरोंजी में शुक्रवार की देर शाम कस्बे के सहावर गेट पर सड़क हादसे में बाइक सवार योगेश 20 वर्ष की मौत हो गई थी। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक योगेश पांच बहनों में इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिवार में शोक का माहौल है। इस बीच पुलिस ने मृतक योगेश के पिता की तहरीर पर टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
थाना सोरों अंतर्गत गांव श्यामसर निवासी योगेश अपने साथी अमरजीत के साथ शुक्रवार की देर शाम कस्बा सोरों में खरीदारी करने के लिए आया था। इसी दौरान सहावर गेट पर टैंकर की टक्कर से योगेश की मौत हो गई। वहीं अमरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता शेखर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। योगेश दो दिन पूर्व ही गांव आया था। योगेश उनका इकलौता पुत्र था। इसकी पांच बहनें हैं। बताया कि इकलौता भाई होने के कारण वह पांचों बहनों सहित पूरे परिवार का लाड़ला था। पिता ने नम आंखों से बताया कि शनिवार को उसे अलीगढ़ के थाना छर्रा अंतर्गत गांव सलगमा में अपनी बहन की ननद की शादी में भात लेकर जाना था। इससे पहले ही वह मौत के आगोश में समा गया। इस मामले में पिता शेखर की तहरीर पर टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टैंकर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि टैंकर चालक फरार है। पुलिस टैंकर चालक की तलाश में जुटी है।