{"_id":"5bacb930867a555b081aa30c","slug":"iron-man-rhythm-warm-welcomes-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की झलक पाते ही रिदम ने पकड़ी रफ्तार, मिलिंद सोमन का रिकॉर्ड तोड़ बने 'आयरन मैन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की झलक पाते ही रिदम ने पकड़ी रफ्तार, मिलिंद सोमन का रिकॉर्ड तोड़ बने 'आयरन मैन'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
आयरन मैन रिदम गर्ग का स्वागत करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली में हुई ‘आयरन मैन इटली एमिला रोमेग्न चैंपियनशिप’ का खिताब जीतकर आए रिदम गर्ग का आगरा में भव्य स्वागत किया गया। वॉटर वर्क्स स्थित अग्रवन पर आयोजित सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में शहर के लोग पहुंचे। काफी समय बाद शहर के किसी भी खिलाड़ी का इतना भव्य स्वागत देखा गया। सम्मान समारोह में शहर की तीन दर्जन से अधिक व्यापारिक और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल हुए।
आयर मैन रिदम गर्ग ने कहा कि जब आप पहली बार आयरन मैन प्रतियोगिता में भाग लेते हैं, तो वो किसी अन्य प्रतियोगी के विरुद्ध प्रतिस्पर्धा नहीं होती है। आपके स्वयं के विरुद्ध होती है। आप दूसरे से तब मुकाबला कर सकते हैं, जब आप स्वयं अपने शरीर, मनोबल, हार्टबीट और ब्रीदिंग पर पूरा नियंत्रण रख सकें।
रिदम ने फिटनेस को अपने जीवन की लाइफ स्टाइल का अहम हिस्सा बताया। यह पूछे जाने पर कि उन्हें अभिनेता मिलिंद सोमन का 15 घंटे 19 मिनट का रिकॉर्ड तोड़कर कैसा लगा? इस पर उनका कहना था कि मिलिंद उनके प्रेरणास्रोत हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिटनेस आईकॉन हैं।

रिदम ने बताया कि जब वे प्रतियोगिता के तीसरे चरण में शामिल की गई मैराथन दौड़ रहे थे, तो उनकी स्पीड कम थी। उस स्पीड पर निर्धारित समय में प्रतिस्पर्धा पूरी नहीं कर पाते। उसी समय उनकी पत्नी दिखाई दीं। उनके मोटिवेशन से वे फिर से अपनी गति पकड़ कर मैराथन पूरी कर सके।
सम्मान समारोह में विधायक जगन प्रसाद गर्ग, डॉ. जीएस धर्मेश, केशो मेहरा, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, बसंत गुप्ता, राजेश कुलश्रेष्ठ, मोहित वर्मा, पूरन डावर, केसी जैन, भुवेश अग्रवाल, राकेश गर्ग, जगदीश वागला, शांतिस्वरूप गोयल, गोविंद अग्रवाल आदि लोग उपस्थित थे।