फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Irfan will file nomination from BSP today

Agra News: इरफान आज करेंगे बसपा से नामांकन

Thu, 18 Apr 2024 01:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 18 Apr 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Irfan will file nomination from BSP today
कासगंज। नामांकन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। कल शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन होगा। बृहस्पतिवार को बसपा प्रत्याशी मोहम्मद इरफान एडवोकेट समर्थकों के साथ अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कई अन्य स्वतंत्र उम्मीदवार भी अपना पर्चा दाखिल कर सकते हैं। नामांकन कार्यक्रम को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे।एटा लोकसभा क्षेत्र के लिए पहला नामांकन भाजपा के राजवीर सिंह ने दाखिल किया। उसके बाद सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। बृहस्पतिवार को बसपा प्रत्याशी का नामांकन होगा। इसी के साथ ही तीनों मुख्य प्रत्याशियों के नामांकन का कार्य पूर्ण हो जाएगा। कई स्वतंत्र उम्मीदवारों के द्वारा नामांकन प्रपत्र लिए गए हैं। उनके भी नामांकन करने की संभावना है। बृहस्पतिवार को एक से अधिक नामांकन हो सकते हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में अलर्ट जारी किया गया है। नोडल अधिकारी एएसपी राजेश भारती ने इस संबंध में कड़ी सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। वहीं बसपा जिलाध्यक्ष डीपी राणा ने बताया कि बसपा प्रत्याशी एवं पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शहर के बारह पत्थर मैदान पर एकत्रित होंगे। जहां से सभी कलेक्ट्रेट पर नामांकन के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed