फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IPS officers Transfer Abhishek Yadav will be the SSP of Mathura

Transfer: तेजतर्रार आईपीएस अफसर अभिषेक यादव होंगे मथुरा के नए एसएसपी, डॉ. गौरव ग्रोवर गोरखपुर भेजे गए

Tue, 05 Jul 2022 01:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Jul 2022 01:47 PM IST
सार

मथुरा के नए एसएसपी अभिषेक यादव ने मुजफ्फरनगर में रहते हुए जहां कुख्यात अपराधियों पर नकेल कसी, तो वहीं पुलिसकर्मियों के कल्याण में भी कई काम किए। 

विज्ञापन
IPS officers Transfer Abhishek Yadav will be the SSP of Mathura
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉक्टर गौरव ग्रोवर का तबादला हो गया है। पंजाब के लुधियाना के रहने वाले गौरव ग्रोवर को अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर का एसएसपी बनाया गया है। उनकी मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक यादव मथुरा एसएसपी की कमान संभालेंगे। शनिवार को आईपीएस अफसरों के तबादलों की सूची जारी की गई।

विज्ञापन


मथुरा के नए एसएसपी अभिषेक यादव की गिनती तेजतर्रार आईपीएस अफसरों में होती है। उन्होंने जुलाई 2019 में मुजफ्फरनगर एसएसपी का कार्यभार संभाला था। तीन साल के दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने मुजफ्फरनगर के कई बड़े अपराधियों पर कार्रवाई की। कुख्यात गिरोह का सफाया किया। कुख्यात अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। 

विज्ञापन

अभिषेक यादव ने पुलिसकर्मियों के हित में किए कई काम 

एसएसपी अभिषेक यादव ने मुजफ्फरनगर में जहां कुख्यात अपराधियों पर नकेल कसी, तो वहीं पुलिसकर्मियों के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने पुलिस बैरकों से लेकर पुलिस लाइन और पुलिस दफ्तरों की काया बदल डाली। शानदार पुलिस कैफे बनवाया। पुलिसकर्मियों के लिए जिम और शानदार बैरक बनवाए। अब वह मथुरा के एसएसपी की कमान संभालेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा से गोरखपुर ट्रांसफर किए गए एसएसपी गौरव ग्रोवर 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। आईपीएस बनने से पहले वह पंजाब में एमबीबीएस डॉक्टर थे। एसएसपी गौरव ग्रोवर को जिस समय मथुरा भेजा गया था, उस समय मथुरा पुलिस पर एक डॉक्टर के अपहरण के मामले में बदमाशों से फिरौती को हड़पने का आरोप लगा था। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed