{"_id":"5b07e0184f1c1b8c6e8b4894","slug":"ipl-2018-final-betting-racket-active-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2018 के फाइनल मैच से पहले इस शहर में हो रहा है बड़ा 'खेल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL 2018 के फाइनल मैच से पहले इस शहर में हो रहा है बड़ा 'खेल'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 25 May 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
demo pic
आईपीएल के फाइनल मैच से पहले आगरा में तीन राज्यों के सटोरियों ने डेरा जमा रखा है। ये लोग होटलों में ठहरे हैं। यहीं पर आईपीएल के मैचों पर सट्टा लगा रहे हैं। पुलिस को इसकी जानकारी है।
कुछ पकड़े जा चुके हैं, लेकिन अभी बड़ी संख्या में बचे हुए हैं। 27 मई को फाइनल मैच है। इसके लिए और भी सटोरिए आ रहे हैं। पुलिस तक इसकी जानकारी पहुंच रही है। इनकी धरपकड़ के लिए फिर से बड़े अभियान की तैयारी है।
आईपीएल के मैचों पर ताजनगरी में करोड़ों का सट्टा लगता है। 500 से ज्यादा सटोरिए इस गोरखधंधे में जुड़े हैं। पिछले आईपीएल में पुलिस ने अभियान चलाकर 70 सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

Trending Videos
अब तक 14 सटोरिए गिरफ्तार
इस बार सटोरियों ने नई चाल चली। आगरा के सटोरिए आसपास के शहरों में चले गए। बाहर के सटोरिए यहां आ गए। पुलिस ने पिछले 15 दिन में 14 सटोरिए गिरफ्तार किए हैं। इनमें से 10 बाहर के हैं।
इनसे हुई पूछताछ में ही यह बात सामने आई है कि राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर और दिल्ली के सटोरिए इन दिनों ताजनगरी में होटलों में कमरे लेकर ठहरे हुए हैं।
झांसी, कानपुर, अलीगढ़ के सटोरिए भी यहां आए हुए हैं। इन्होंने महंगे होटलों में कमरे लिए हैं। पुलिस इनकी तलाशी लेने से बचती है। वो इसी का फायदा उठाना चाहते हैं।

27 मई को है फाइनल
पिछले दिनों आईपीएल का बड़ा सटोरिया श्याम बोहरा नोएडा में पकड़ा गया था। वो आगरा ही रहने वाला है, लेकिन उसका नेटवर्क दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश में है।
उसके नेटवर्क के सटोरिए भी इन दिनों ताजनगरी में ही सक्रिय बताए गए हैं। 27 मई को आईपीएल का फाइनल है। बताया जा रहा है कि इसी दिन सबसे बड़ा सट्टा लगेगा।
एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह का कहना है कि आईपीएल के दौरान सट्टा लगाते काफी सटोरिए पकड़े जा चुके हैं। कई और चिन्हित हो गए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ अभियान चलाया जाएगा।