फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Invitation given for Mehndi ceremony, Kalash Yatra will be taken out today

Agra News: मेहंदी समारोह से दिया आमंत्रण, आज निकलेगी कलश यात्रा

Fri, 26 Dec 2025 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Invitation given for Mehndi ceremony, Kalash Yatra will be taken out today

विज्ञापन
आगरा। सूर्य नगर स्थित समाधि पार्क मंदिर परिसर में आयोजित होने जा रही भागवत कथा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इस संबंध में बृहस्पतिवार को मेहंदी समारोह के साथ आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। इसमें भक्ति, उल्लास और सनातन संस्कृति की छटा एक साथ देखने को मिली। मंगल गीतों, हरिनाम संकीर्तन और मेहंदी की रस्म ने आयोजन को पारंपरिक रंगों से सजा दिया।


मुख्य संरक्षक अजय अग्रवाल ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 26 दिसंबर से एक जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक सूर्य नगर स्थित समाधि पार्क मंदिर में होगा। मुख्य यजमान संजय गुप्ता व रोहित जैन ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे 251 महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर भव्य कलश यात्रा में शामिल होंगी। यात्रा हनुमान मंदिर खंदारी चौराहे से प्रारंभ होकर कथा स्थल समाधि पार्क मंदिर पर संपन्न होगी। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे से श्रीमद्भागवत कथा शुरू होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed