फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Investigation started in blackmailing case, accused did not arrive when called

Agra News: ब्लैकमेल करने के मामले में जांच शुरू, बुलाने पर नहीं पहुंचा आरोपी

Sun, 29 Dec 2024 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 29 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Investigation started in blackmailing case, accused did not arrive when called
कासगंज। महिला के अश्लील फोटो खींच कर और उसकी संतान विहीन विवाहित पुत्री के संतान होने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि शनिवार को पुलिस के बुलाने के बाद भी आरोपी प्रभात साहू थाने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


बता दें प्रभात साहू निवासी गली सत्तार बैंड सहावर गेट पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि प्रभात साहू ने तांत्रिक बनकर उसे अपने झांसे में ले लिया। उसने महिला को उसकी विवाहित पुत्री को तंत्र विद्या के दम पर संतान सुख देने के नाम पर पहले पांच लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद फिर बुरी आत्माओं को भगाने के नाम पर ठगी की। इसके बाद एक दिन आरोपी ने महिला के स्नान करते वक्त अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए और इन्हें वायरल करने के नाम पर लाखों रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन

पीड़ित महिला का आरोप है कि अब तक प्रभात साहू करीब 20 लाख रुपये उनसे वसूल चुका है। एसपी के निर्देश पर इस मामले में सीओ सिटी ने जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी आंचल चौहान ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को दोनों पक्ष बुलाए थे। पीड़ित पक्ष तो थाने पहुंचा था लेकिन आरोपी प्रभात साहू पुलिस के पास नहीं पहुंचा। बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed