फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Investigation on the possibility of flying a balloon with Pakistan written on it from Pathauli Road

Agra News: पाकिस्तान लिखा गुब्बारा पथाैली रोड से उड़ाने की आशंका पर जांच

Tue, 17 Feb 2026 02:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Investigation on the possibility of flying a balloon with Pakistan written on it from Pathauli Road
- पुलिस, आईबी, एटीएस की टीमें आसपास के इलाके की छानबीन में जुटीं
विज्ञापन

- होटलों और किराए पर रुके संदिग्धों की जुटाई जा रही जानकारी

माई सिटी रिपोर्टर
आगरा। खेरिया एयरफोर्स स्टेशन परिसर के तकनीकी क्षेत्र में मिले पाकिस्तान लिखे गुब्बारे के मामले में पुलिस, आईबी, एटीएस सहित अन्य टीमें जांच कर रही हैं। इसमें पता चला कि गुब्बारे में 12 मीटर तक धागा लगा हुआ था। हवा की दिशा से पुलिस आशंका जता रही है कि इसे रात के समय पथाैली रोड की तरफ से उड़ाया गया होगा। दिन में सुरक्षा कर्मियों को गुब्बारा दिख जाता। इसमें अधिक गैस भी नहीं रही होगी।
हवाई जहाज की आकृति का गुब्बारा 12 फरवरी को स्टेशन परिसर के तकनीकी क्षेत्र में मिला था। इसमें गैस निकल चुकी थी। इसमें पतंग उड़ाने वाला धागा बंधा था। इससे पहले बीकानेर में भी इसी तरह गुब्बारा मिला था। इस पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन लिखा हुआ था। उर्दू में भी कुछ लिखा था। यह कहां से आया यह पता नहीं चला था।
विज्ञापन

पुलिस ने स्टेशन परिसर के फुटेज के आधार पर गुब्बारे आने की जानकारी मांगी है। जिस जगह पर यह पड़ा हुआ था, वहां से स्टेशन की दीवार काफी दूर है। यहां पर कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं आ सकता है। पूरी जांच के बाद ही कोई प्रवेश कर सकता है। पुलिस का अनुमान है कि इस तरह के गुब्बारे में हीलियम गैस भरकर उड़ाया गया होगा। इससे यह गैस खत्म होने पर ही नीचे आया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन के आसपास पथाैली रोड, वायु विहार, अर्जुन नगर, मलपुरा, सराय ख्वाजा, अर्जुन नगर का इलाका है। यह सभी आबादी क्षेत्र हैं। यहां पर कई होटल और सराय भी हैं। किराये पर भी बाहरी लोग रहते हैं। गुब्बारा किस इलाके से उड़ा, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस पथाैली और पृथ्वीनाथ क्षेत्र से छोड़ा गया मान रही है।


-होटल के रुके संदिग्ध का सत्यापन
एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि गुब्बारा दूर से उड़कर भी आ सकता है। मगर वो एयरफोर्स स्टेशन तक कैसे पहुंचा, इसकी पड़ताल की जा रही है। इस तरह के गुब्बारे बनाने और बेचने वालों की भी जानकारी जुटा रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्र में बांटकर पड़ताल में टीम लगी हैं। यह भी देखा जा रहा है कि एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के इलाके में बने होटलों में कोई संदिग्ध हाल के दिनों में तो नहीं रुका। इसके अलावा किराये के मकानों में रहने वाले आगरा से बाहर के लोगों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। गुब्बारे जिन फैक्टरियों में बनाए जाते हैं, उनके बारे में भी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed