{"_id":"67c88b4a991ca32df607dede","slug":"investigation-on-complaint-of-leasing-of-land-to-the-rich-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-133150-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अमीरों को जमीन के पट्टे करने की शिकायत पर जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अमीरों को जमीन के पट्टे करने की शिकायत पर जांच
Wed, 05 Mar 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
बरनाहल के बिरथुआ गांव में पट्टा आवंटन की जांच करते डीएम। स्रोतः प्रशासन
बरनाहल के गांव बिरथुआ का मामला, डीएम ने मौके पर जाकर किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। राजस्व विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत कर बरनाहल के गांव बिरथुआ में सरकारी जमीन का अमीरों ने पट्टे करा लिया। इस संबंध में बुधवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह को शिकायत की। मामले की गंभीरता देखते हुए मौके पर पहुंचे। एसडीएम करहल को आदेश दिया कि पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट दें। पट्टा किन अधिकारियों ने किए, उनके भी नाम उजागर करें। सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
बुधवार को कलेक्ट्रेट में डीएम अंजनी कुमार सिंह जनसुनवाई कर रहे थे। तभी बिरथुआ निवासी राजरानी ने शिकायती पत्र दिया। बताया कि गाटा संख्या 806 ग्रामसभा की संपत्ति है। उक्त भूमि पर नियमों की अनदेखी कर गलत तरीके से विनीता देवी, ममता देवी, राजेश, विमला देवी, सुंदरी, बेवी, सूरजकली, विनोद, सरला देवी, सुनीता, जशोदा, नीलम आदि 24-25 व्यक्तियों को पट्टे आवंटित किए गए हैं। आवंटियों के पास निजी भूमि है। कई व्यक्ति शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हैं। कई के पास चार पहिया वाहन और निजी नलकूप भी हैं। पट्टा आवंटन में पात्र व्यक्तियों की अनदेखी की गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पट्टा निरस्तीकरण का एक वाद न्यायालय में विचाराधीन है। फिर भी आवंटी अवैध तरीके से कब्जा जमा हुए हैं।
डीएम तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लेते हुए एसडीएम करहल नीरज द्विवेदी को आदेश दिया कि पट्टा आवंटन की जांच कर तत्काल विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। यदि पट्टा आवंटन में नियमों की अनदेखी कर अपात्रों को आवंटन किया गया है तो प्रभावी कार्रवाई करते हुए पट्टा निरस्तीकरण की प्रक्रिया की जाए।