फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Investigation of fake rounds of ambulance started in district hospital

जिला अस्पताल में एंबुलेंस के फर्जी फेरों की जांच हुई तेज

Fri, 24 Jun 2022 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Investigation of fake rounds of ambulance started in district hospital
मैनपुरी। एंबुलेंस के फर्जी फेरों की जांच जिला अस्पताल में शुरू करा दी गई है। मिशन निदेशक के निर्देश पर जिला अस्पताल में दो डॉक्टरों की निगरानी में एंबुलेंस से संबंधित मामलों का अस्पताल के रिकार्ड से मिलान कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने सीएमओ को पत्र भेजकर जिले में एंबुलेंस के फेरों की जांच कराने के आदेश दिए थे। पत्र में कहा गया कि एंबुलेंस के पायलट और ईएमटी द्वारा फर्जी फेरे दर्शाए गए हैं। जिला अस्पताल में 108, 102 और जीवन रक्षक एंबुलेंस सेवा के फेरों की जांच सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग ने डॉ. अशोक कुमार और डॉ.गौरव पारिक को सौंपी है। डॉ. अशोक को नोडल अधिकारी बनाया है जिनकी देखरेख में रिकार्ड का मिलान किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट निदेशक को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मिशन निदेशक के आदेश पर जिले में एंबुलेंस के फेरों की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट निदेशक को भेजी जाएगी। जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी पर भी एंबुलेंस सेवा के फेरों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पीपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed