फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Investigation of fake medicines continues team will go to Gujarat and Uttarakhand names of three firms surface

दवा माफिया: नकली दवाइयों की जांच जारी, गुजरात और उत्तराखंड जाएगी टीम; तीन फर्म के नाम आए सामने

Sat, 04 Jan 2025 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Jan 2025 09:57 AM IST
सार

आगरा के दवा माफिया विजय गोयल की फैक्टरी में पकड़ी दवाओं पर दो राज्यों की तीन फर्म के नाम सामने आए हैं। इनकी जांच के लिए टीम गुजरात और उत्तराखंड जाएगी।
 

विज्ञापन
Investigation of fake medicines continues team will go to Gujarat and Uttarakhand names of three firms surface
बरामद की गईं नकली दवाएं और मशीन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के दवा माफिया विजय गोयल अपनी अवैध फैक्टरी में गुजरात और उत्तराखंड की कंपनियों के नाम से दवाएं बनाता था। लैब की जांच में दवाएं नकली पाई गई हैं। अब जांच के लिए औषधि विभाग की टीम गुजरात और उत्तराखंड जाएगी। इसके लिए उसे खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुख्यालय से अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि विजय गोयल तीन फर्मों के नाम से नकली दवाएं बनाता था। जब्त दवाओं पर गुजरात और उत्तराखंड की कंपनी के नाम दर्ज हैं। इसमें गुजरात के अंकलेश्वर की वीके लाइफ साइंस और उत्तराखंड हरिद्वार की प्योर एंड क्योर कंपनी है।
विज्ञापन


इन कंपनियों में जांच के लिए मुख्यालय से अनुमति मांगी थी, जो मिल गई है। अब औषधि निरीक्षकों की टीम दोनों राज्यों में भेजेंगे। इसमें कंपनी की फैक्टरी का निरीक्षण करेंगे। यहां बन रही दवा और नकली मिली दवाओं के रैपर, बैच नंबर समेत अन्य का मिलान किया जाएगा। कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ कर बयान दर्ज होंगे। जांच पूरी होने के बाद पुलिस को भी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed