फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Investigation of ANM case started in women hospital, committee formed

Agra News: महिला अस्पताल में एएनएम प्रकरण की जांच शुरू, समिति बनाई

Thu, 07 Aug 2025 01:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Investigation of ANM case started in women hospital, committee formed
आगरा। जिला महिला अस्पताल में प्रधानमंत्री की फोटो वाली जन औषधि केंद्र के बैनर को कचरे में फेंकने के मामले की जांच शुरू हो गई है। सीएमओ ने तीन सदस्यीय समिति बना दी है। समिति को दो दिन में जांच कर रिपोर्ट देनी होगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में एएनएम सुनीता ने प्रधानमंत्री की लगी फोटो वाले जन औषधि केंद्र के बैनर को उखाड़कर कचरे के डिब्बे में फेंक दिया था। टोकने पर स्टाफ से अभद्रता करते हुए धमकाया भी था। इस मामले का वीडियो वायरल होने पर जिला महिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. रचना गुप्ता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति बनाई है। इसमें एसीएमओ और एक प्रशासन अधिकारी भी शामिल हैं। जांच के लिए 2 दिन दिए हैं। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई करते हुए डीएम और शासन को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed