फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Investigation into the case of girl students leaving Kasturba started

Agra News: कस्तूरबा से निकली छात्राओं के मामले की जांच शुरू

Sat, 20 Jul 2024 05:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 20 Jul 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Investigation into the case of girl students leaving Kasturba started
कासगंज। सहावर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से तीन दिन पूर्व लापता हुई बालिकाओं के घायल अवस्था में वापस मिलने के मामले की जांच शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग की तीन सदस्यीय टीम विद्यालय स्तर की लापरवाही की जांच कर रही है। वहीं पुलिस भी इस मामले की तहरीर मिलने के बाद जांच पड़ताल में जुटी है।कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय फरौली सहावर की छात्रा अंजलि पुत्री प्रेम सिंह और कीर्ति पुत्री छेदालाल निवासीगण खुदाताल बुधवार को सुबह के समय अचानक स्कूल से लापता हो गई। वह बेहोशी की हालत में परतापुर पुलिया के निकट बेहोशी की हालत में मिली। जबकि कीर्ति पुत्री छेदालाल दोपहर के समय बीनपुर अड़्डा के निकट मिली। उसके हाथ में चोट लगी हुई थी। इस मामले में प्रभारी बीएसए ने बीईओ सोरों प्रीती गोयल, बीईओ सहावर रामरुप, बीईओ गंजडुंडवारा राजकुमार को मामले की जांच सौंप दी। तीनों बीईओ ने अपनी जांच शुरू कर दी है। टीम ने गांव में पहुंचकर बालिकाओं के परिवार से बातचीत की। इसके साथ ही विद्यालय में जाकर भी बातचीत की। वहीं इस मामले में दोनों परिवारों की ओर से स्कूल प्रबंधन के खिलाफ दी गई तहरीर के आधार पर अपनी जांच शुरू कर दी है। प्रभारी बीएसए शशिकांत ने बताया कि टीम को तीन दिन का समय दिया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सहावर थाना प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि बालिकाओं का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। मामले की जांच भी की जा रही है। जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed