फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   investigating officer of Shri Paras Hospital investigation case went on leave in agra

आगरा: श्री पारस अस्पताल मामले की जांच पड़ी ठंडी, जांच अधिकारी छुट्टी पर गए

Sun, 13 Jun 2021 08:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Jun 2021 08:11 AM IST
सार

आगरा के श्री पारस अस्पताल में दमघोंटू मॉकड्रिल मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच ठंडी पड़ गई है। स्वास्थ्य विभाग की आंतरिक कमेटी चार दिन में भी जांच पूरी नहीं कर पाई। जांच अधिकारी भी बीच में ही छुट्टी पर चले गए हैं। 

विज्ञापन
investigating officer of Shri Paras Hospital investigation case went on leave in agra
श्री पारस अस्पताल आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के श्री पारस अस्पताल संचालक का मॉकड्रिल स्वीकारने का वीडियो वायरल होने पर सीएमओ ने मामले की आंतरिक जांच कमेटी बनाई थी। इसका जिम्मा एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र भारती और डॉ. संजीव वर्मन को सौंपा था। बुधवार को अस्पताल पर सील लगाने के बाद से जांच में कोई तेजी नहीं की। 

विज्ञापन


आरोपियों के टीम ने कोई बयान दर्ज नहीं किए और कोई ब्योरा भी नहीं जुटाया है। बीच जांच में ही एक जांच अधिकारी एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र भारती भी अवकाश पर चले गए हैं। इससे जांच बीच में ही लटक गई है। 
विज्ञापन


दो दिन में जांच पूरी करने के दिए थे निर्देश
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने दो सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच दो दिन में पूरा करने के लिए कहा था। लेकिन चार दिन में भी जांच पूरी नहीं हो पाई है। 

कमेटी कर रही जांच
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने कहा कि कमेटी जांच कर रही है। एक सदस्य व्यक्तिगत कारणों से अवकाश पर गए हैं। दूसरे सदस्य प्रक्रिया के तहत जांच कर रहे हैं।

आने पर जांच पूरी होगी
एसीएमओ जांच अधिकारी डॉ. वीरेंद्र भारती ने कहा कि व्यक्तिगत कारणों से अवकाश पर जाना पड़ा है। दो-तीन का समय लगेगा। आने के बाद जांच पूरी करते हुए रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी जाएगी। 

श्री पारस अस्पताल प्रकरण: ऑक्सीजन की कमी से मौत की 10 और शिकायतें, मुकदमे में बढ़ सकती हैं गंभीर धाराएं

आक्सीजन वितरण की ऑडिट हो : चौधरी रामवीर सिंह
किसान नेता चौधरी रामवीर सिंह, सौरभ चौधरी, सत्यवीर चौधरी और धर्मवीर चौधरी ने कहा कि अप्रैल-मई में अस्पतालों में मरीजों से ऑक्सीजन और इलाज के नाम पर लूट की गई। अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडर और मरीजों के इलाज में वसूले गए रुपयों की ऑडिट कराई जाए। इस मांग के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी देंगे।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed