फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Intruded into a house in a land dispute, firing

जमीन के विवाद में घर में घुसकर की मारपीट, फायरिंग

Wed, 12 May 2021 10:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Intruded into a house in a land dispute, firing
घिरोर। गांव नगला ओय में बुधवार की सुबह जमीन के विवाद को लेकर आरोपियों ने घर में घुसकर एक युवती व उसके चाचा को पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान फायरिंग के साथ ही पथराव भी किया। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिय। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र किे गांव ओय निवासी निरंजन सिंह बुधवार की सुबह परिजनों के साथ घर में बैठे हुए थे। तभी परिवार के विमलेश कुमार, राजीव कुमार और हृदेश तमंचा और लाठी डंडा लेकर घर में घुस आए। जमीन के विवाद को लेकर आरोपियों ने निरंजन के भाई गिरंद व भतीजी अनुराधा को पीटना शरू कर दिया। आरोप है कि नामजद लोगों ने तमंचा से फायर करने के साथ ही ईंट पत्थर भी फेंके।
विज्ञापन

मारपीट में गिरंद का सिर फट गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर आ गई। निरंजन ने बताया कि वह व भाई गिरंद अविवाहित हैं। इसी का फायदा उठाते हुए परिवार के नामजद लोग जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। प्रधान प्रत्याशी पप्पू इन लोगों को उकसाता रहता है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला प्रथम दृष्टयता परिवारिक जमीन के विवाद का है। घायलों का मेडिकल कराने के साथ ही मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पहलवान सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed