फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Intestines Protruded from Newborn's Abdomen; Life Saved Through Surgery

Agra News: नवजात के पेट से बाहर निकली थी आंत, सर्जरी कर बचाई जान

Sun, 29 Mar 2026 02:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Intestines Protruded from Newborn's Abdomen; Life Saved Through Surgery
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में दो दिन के नवजात की जटिल सर्जरी कर जान बचाई गई है। इसके जन्म से ही आंत पेट से बाहर थीं। पांच घंटे के ऑपरेशन में आंत को अंदर किया। शिशु की हालत अब ठीक है।
विज्ञापन

सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि बाल सघन चिकित्सा कक्ष में दो दिन का नवजात भर्ती हुआ। इसका वजन 1.300 किलो था। पेट के छेद से आंत बाहर निकली हुई थीं। इसे गैस्ट्रोस्चिसिस बोलते हैं, जो जन्मजात विकार है। इसमें शिशु की आंतें पेट में छेद के जरिये बाहर निकल आती हैं। इस पर तत्काल विशेषज्ञों की टीम बनाकर सर्जरी की।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन में आंत को पेट के अंदर किया। ऑपरेशन के पांच दिन बाद शिशु की हरकत करने से टांके कमजोर हो गए। बाल रोग विभाग के डॉ. राजेश्वर दयाल के सहयोग से ये भी नियंत्रित कर लिया। प्राचार्य डाॅ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों से ये संभव हो पाया। निजी अस्पताल में इसका करीब डेढ़ लाख रुपये का खर्चा आता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed